विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भ्रष्टाचार के पुराने मामले में आईएएस अधिकारी बर्खास्त, कुछ माह पहले ही दिल्ली में हुई थी तैनाती

Published: Sun, 17 May 2026 07:12 AM (IST)

आईएएस अधिकारी पद्मा जायसवाल को अरुणाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के एक पुराने मामले में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया ...और पढ़ें

2003 बैच की आईएएस पद्मा जायसवाल।

2003 बैच की आईएएस पद्मा जायसवाल।

HighLights

  1. आईएएस पद्मा जायसवाल को सेवा से बर्खास्त किया गया।

  2. अरुणाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के पुराने मामले में कार्रवाई।

  3. दिल्ली सरकार में सचिव पद पर थीं तैनात।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में तैनात आईएएस पर एक पुराने मामले में गाज गिरी है। 2003 बैच की आईएएस पद्मा जायसवाल पर अरुणाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में केंद्र सरकार ने कार्रवाई की है, उन्हें नौकरी से बर्खास्त किया गया है। वह कुछ माह पहले ही दिल्ली सरकार में आई थीं।

सरकार के दिल्ली सचिवालय स्थित प्रशासनिक सुधार विभाग में सचिव थीं। करीब एक माह से अवकाश पर थीं। उनसे पक्ष लेने के लिए काल की गई, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। इससे आठ माह पहले भी अरुणाचल प्रदेश से संबंधित लोक निर्माण विभाग में तैनात रहे आइएएस तालों पोतोम पर यौन उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई हो चुकी है, सरकार ने उन्हें निलंबित किया था।

जायसवाल पर सरकारी धन का गबन करने का आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोप में वह अरुणाचल प्रदेश में गिरफ्तार हुए थे। जायसवाल पर सरकारी धन का गबन का आरोप है। यह पूरा मामला साल 2007-08 का है, जब वे अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में उपायुक्त के पद पर तैनात थीं। आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया।

सीबीआई की जांच में सामने आया कि इन पैसों से कथित तौर पर उनके रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं। लंबी जांच के बाद, गृह मंत्रालय की सिफारिश और संघ लोक सेवा आयोग की सलाह पर बर्खास्त किया गया।

यह भी पढ़ें- डेटिंग एप पर दोस्ती, फिर नकली पुलिस बनकर करते थे छापेमारी; चार गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।