विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमांशु भाऊ और काला असौदिया गैंग का बदमाश दिल्ली पुलिस के हाथों गिरफ्तार, हत्या-डकैती के दो मामलों में था फरार

Published: Fri, 30 Oct 2026 10:08 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली पुलिस ने हिमांशु भाऊ और काला असौदिया गैंग के एक फरार बदमाश मनीष उर्फ अजय उर्फ भोला को ...और पढ़ें

पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. हिमांशु भाऊ और काला असौदिया गैंग का बदमाश गिरफ्तार।

  2. हत्या और डकैती के दो मामलों में फरार था।

  3. पुलिस ने एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए।

धनंजय मिश्रा, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने हिमांशु भाऊ और काला असौदिया गैंग से से जुड़े एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी 30 वर्षीय मनीष उर्फ अजय उर्फ भोला के रूप में हुई है। वह हत्या और डकैती के दो मामलों में फरार चल रहा था और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए हैं।

एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद

दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के अनुसार, स्पेशल स्टाफ को 27 अक्टूबर की रात सूचना मिली थी कि एक बदमाश अवैध हथियार लेकर जौनापुर स्थित नीम करोली, मंडी रोड के पास आने वाला है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बदमाश को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किए।

वर्ष 2019 का डकैती का मामला शामिल

पुलिस के मुताबिक, बदमाश मनीष उर्फ अजय उर्फ भोला के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मुंडका थाने में दर्ज वर्ष 2025 का हत्या का मामला और वर्ष 2019 का डकैती का मामला शामिल है।

इन दोनों मामलों में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था। इसके अलावा उसके खिलाफ हरि नगर, मुंडका और बल्लभगढ़ सदर थानों में भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस बदमाश के अन्य साथियों की पहचान करने और दूसरी आपराधिक वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस का टर्मिनल बदला, अब शकूरबस्ती तक जाएगी ट्रेन; सफर से पहले चेक कर लें नया अपडेट

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सजेगा कला का महाकुंभ, जंतर-मंतर और ऐतिहासिक स्मारकों में 4 दिसंबर से शुरू होगा 'इंडिया बिएनाले 2026'