विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हौजरानी अग्निकांड: केसर सिंह नेगी मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, उत्तराखंड संगठनों ने दिया धरना

Published: Mon, 15 Jun 2026 05:55 AM (IST)

उत्तराखंड के सामाजिक संगठनों ने जंतर मंतर पर हौजरानी अग्निकांड में केसर सिंह नेगी मामले की निष्पक्ष जांच की मांग ...और पढ़ें

हौजरानी मामले में केसर सिंह नेगी प्रकरण में न्याय की मांग। फाइल फोटो

हौजरानी मामले में केसर सिंह नेगी प्रकरण में न्याय की मांग। फाइल फोटो

HighLights

  1. उत्तराखंड संगठनों ने हौजरानी अग्निकांड में निष्पक्ष जांच मांगी।

  2. केसर सिंह नेगी मामले में जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ।

  3. गृह मंत्री को ज्ञापन, उत्तराखंड सीएम ने भी जांच मांगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हौजरानी अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड निवासी केसर सिंह नेगी मामले में निष्पक्ष जांच व विधि-सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर उत्तराखंड के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड लोक मंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती के नेतृत्व में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि यह मामला अत्यंत संवेदनशील एवं गंभीर प्रकृति का है। ऐसे में यह आवश्यक है कि जांच प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संपादित की जाए।

किसी भी व्यक्ति को दोषी अथवा निर्दोष ठहराने का अधिकार केवल न्यायालय को है, इसलिए जांच एजेंसियों द्वारा प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पूर्ण पालन किया जाना चाहिए।

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से गृह मंत्री अमित शाह को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भी निष्पक्ष जांच की मांग की थी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हौजरानी अग्निकांड: पीड़िता बोली- 'बहुत भयानक था वो खौफनाक मंजर, याद कर आज भी सिहर जाती हूं'

यह भी पढ़ें- हौजरानी अग्निकांड और साकेत हादसे के हीरोज को सम्मान, CM रेखा गुप्ता ने दी 21000 रुपये की प्रोत्साहन राशि