विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालवीय नगर अग्निकांड: एक माह बाद भी जांच के नाम पर फाइलें बंद, बड़े अधिकारी बेदाग

Published: Thu, 02 Jul 2026 10:49 PM (IST)

हौजरानी अग्निकांड को एक महीना पूरा हो गया है, जिसमें 23 लोगों की मौत हुई थी। जांच के नाम पर सिर्फ एक कनिष्ठ कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों की मिलीभगत और लापरवाही पर कोई आंच नहीं आई है।

एक माह पहले चीख पुकारों के बीच सुबह ही धधकती आग में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

एक माह पहले चीख पुकारों के बीच सुबह ही धधकती आग में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

HighLights

  1. हौजरानी अग्निकांड के एक माह बाद भी जांच ठंडे बस्ते में।

  2. 23 लोगों की मौत के बावजूद बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं।

  3. पुलिस, एमसीडी, पर्यटन विभाग की मिलीभगत से अवैध होटल चला।

निहाल सिंह, नई दिल्ली। मैं हौजरानी हूं.. आज से ठीक एक माह पहले चीख पुकारों के बीच सुबह ही धधकती आग में 23 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने देश से लेकर विदेश में खूख सुर्खियां बटोरी। आग से फिर ऐसी घटनाएं न हो इसकी जांच का अभियान चला। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार लाल फीताशाही में किसी जिम्मेदार का पता नहीं लगा सकी।

एक अनुबंधित सहायक जन स्वास्थ्य निरीक्षक था जिसे नौकरी से हटाना सबसे आसान काम था वो तो कर दिया लेकिन बड़े अधिकारियों तक आग की जांच की आंच तक नहीं पहुंची। दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, दिल्ली अग्निशमन से लेकर दिल्ली पर्यटन सभी अधिकारी अपने माताहात कर्मचारियों और स्वयं को बचाने में कामयाब रहे।

ऐसे में ये कहना अब गलत नहीं होगा कि जांच नाम पर पूरी घटना ही फाइलों में बंद हो गई है। घटना में शिकार घायल जहां घटना का याद करते ही कांप उठते वहीं तो वहीं गुरुग्राम के सेक्टर 46 का राधेश्याम अग्रवाल का तो भरा पूरा परिवार ही खत्म हो गया।

उनके परिवार के छह सदस्यों की इस घटना में जान चली गई। जिसमें बच्चे, बुजुर्ग से लेकर युवा, महिला तक शामिल थे। उल्लेखनीय है कि हौजरानी के फ्लोरिश स्टे होटल में तीन जून की सुबह आग लग गई थी। इसमें 23 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। जबकि 36 लोग घायल हुए थे। मृतकों में 14 विदेशी नागरिक थे व नौ भारतीय थे।

चौथा आरोपित अब भी है पुलिस की पकड़ से बाहर

इस घटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक होटल मालिक लवकेश बजाज, सीए जय मिश्रा और रसोईयां केशव नेगी गिरफ्तार हुआ है। यह तीन लोग न्यायिक हिरासत में हैं। जबकि चौथा आरोपि रुपेस होटल का मैनेजर था वह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एक माह होने के बाद भी पुलिस इसे पकड़ नहीं पाई है।

किस विभाग को अपने कर्मचारियों और अधिकारियों पर करनी चाहिए थी कार्रवाई

अग्निशमन विभाग: बहुमंजिला इमारत जिसमें ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट(बीएंडबी) के नाम पर अवैध होटल चल रहा था। उसमें फायर एनओसी नहीं थी तो वह चल कैसे रहा था। इसके लिए स्थानीय फायर एनओसी जारी करने वाले निरीक्षक को कार्रवाई के दायरे में लाना चाहिए था लेकिन इसमें कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई।

दिल्ली पुलिसः बीएंडबी के नियमों के तहत हर 15 दिन में यहां आने वाले मेहमानों की सूचना का रजिस्टर स्थानीय थाने में जमा कराना होता था। लेकिन न तो बीएंडबी के मालिक ने होटल कभी स्थानीय पुलिस को भेजा और न ही यहां के बीट कांस्टेबल और स्थानीय थाना प्रभारी न तो कोई निगरानी की न ही यहां का निरीक्षण किया। जो दिखाता है कि यह पुलिस की मिलीभगत से चल रहा था। पर पुलिस ने अपने न तो बीट कांस्टेबल पर कार्रवाई की न ही थाना प्रभारी पर।

एमसीडीः एमसीडी ने लाइसेंस बीएंडबी की जगह टी एंड स्नैक्स का लाइसेंस दे दिया। साथ ही इसका निरीक्षण करने पर गलत रिपोर्ट लगाने पर अपने एपीएचआइ को तो नौकरी से निकाल दिया है लेकिन शीर्ष अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

पर्यटन विभागः पर्यटन विभाग ने बीएंडबी के लिए लाइसेंस जारी किया था लेकिन मौके पर होटल चल रहा था जहां 6 कमरों की इजाजत थी वहां 25 कमरे बने हुए थे। बावजूद पर्यटन विभाग के कर्मियों ने कोई जांच नहीं की। ऐसे में लाइसेंस जारी करने वाले अधिकारी को कम से कम कार्रवाई के दायरे में आना चाहिए था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- कश्मीर के शिया नेता आगा सैयद हसन अल मौसवी का पासपोर्ट जब्त, तेहरान जाने वाली फ्लाइट से उतारा; क्या है पूरा मामला?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।