कश्मीर के शिया नेता आगा सैयद हसन अल मौसवी का पासपोर्ट जब्त, तेहरान जाने वाली फ्लाइट से उतारा; क्या है पूरा मामला?
कश्मीर के शिया धर्मगुरु आगा सैयद हसन अल मौसवी को दिल्ली हवाई अड्डे पर तेहरान जाने से रोक दिया गया और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया।
-1783011927719_m.webp)
कश्मीर के शिया नेता आगा सैयद हसन अल मौसवी का पासपोर्ट जब्त (फाइल फोटो)
राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के एक बड़े वर्ग के धर्मगुरू और जम्मू कश्मीर अंजुमन-ए- शरियां ए शिया के अध्यक्ष आगा सैयद हसन अल मौसवी तेहरान में आयोजित दिवंगत ईरानी धार्मिक नेता आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं जा सके।
उन्हें नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवर्तन ब्यूरो के अधिकारियों ने कथित तौर पर रोक लिया और उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया। यहां यह बताना असंगत नहीं होगा कि आगा सैयद हसन अल मौसवी कश्मीर के कट्टरपंथी अलगाववादी नेताओं में एक हैँ और वह कट्टरपंथी हुर्रियत में खुद को शिया समुदाय का प्रतिनिधि बताते थे।
अलबत्ता,बीते सात वर्ष से उन्होंने अपनी अलगाववादी गतिविधियां बंद रखीी हुई हैं। वह बडगाम से पीडीपी के मौजूदा विधायक आगा सैयद मुंतजिर के पिता भी हैं। अंजुमन-ए- शरियां ए शिया के अनुसार, आगा सैयद हसन अल मौसवी को ईरान की संबंधित आधिकारिक संस्थाओं से आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई केअंतिम संस्कार में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण प्राप्त हुआ था।
अंजुमन ने आरोप लगाया है कि उन्हें बिना किसी कारण दिल्ीी में रोका गया, उनका पासपोर्ट जब्त किया गया है। एक वरिष्ठ धार्मिक नेता को बिना किसी कारण धार्मिक यात्रा से रोकना गंभीर चिंता का विषय है। इससे उनके अनुयायियों में गहरी निराशा उत्पन्न हुई है।
संगठन ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी इस पूरे मामले में तत्काल स्पष्टता प्रदान करें और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में पारदर्शिता, न्याय और नागरिक अधिकारों का पालन किया जाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।