विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरी नगर में दर्दनाक हादसा: आग की लपटों से घिरी महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत

Published: Wed, 08 Jul 2026 10:11 PM (IST)

हरी नगर में 23 वर्षीय लक्ष्मी नामक महिला की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई, वह आग की ...और पढ़ें

हरि नगर इलाके में एक युवती की आग में गिरने के बाद तीसरी मंजिल से गिरकर मौत।

हरि नगर इलाके में एक युवती की आग में गिरने के बाद तीसरी मंजिल से गिरकर मौत।

HighLights

  1. हरी नगर में 23 वर्षीय महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत।

  2. गिरते समय महिला आग की लपटों में पूरी तरह घिरी हुई थी।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, महिला मानसिक तनाव में थी।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। हरी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को 23 वर्षीय लक्ष्मी नामक महिला मकान की तीसरी मंजिस से गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार जब वह गिरी वह आग की लपटों में घिरी हुई थी। वह पति से अलग मायके में रह रही थी। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतका के पिता ने घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत जांच शुरू कर दी है।

हरी नगर स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल से आग लगी

पुलिस को बुधवार को पीसीआर के माध्यम से सूचना मिली कि हरी नगर स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल से आग लगी अवस्था में एक महिला नीचे गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना हरी नगर की टीम मौके पर पहुंची। तब तक स्थानीय लोग घायल लक्ष्मी को डीडीयू अस्पताल ले जा चुके थे।

डीसीपी हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया कि जांच के दौरान मृतका के पिता जहान सिंह ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मी की शादी राजेंद्र से हुई थी और दोनों का एक बेटा है। वर्ष 2023 से पति-पत्नी के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था, जिसके बाद वह मायके में रह रही थी। वह उत्तम नगर स्थित गोयल संस नामक कपड़ों की दुकान में काम करती थी, लेकिन घटना से चार-पांच दिन पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी।

लक्ष्मी एक निजी कंपनी में करती थी काम

पिता के अनुसार, लक्ष्मी एक निजी कंपनी में काम करती थी। नौकरी छोड़ने के बाद लक्ष्मी मानसिक तनाव में थी। वह विशेष रूप से अपने बच्चे की देखभाल और अभिरक्षा को लेकर चिंतित रहती थी। तत्काल पुलिस की अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस यह जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी के अनुसार संभवत: महिला ने पहले खुद को आग लगा लिया, आग लगने पर वह बाहर की ओर भागी होगी और छत से नीचे गिर गई होगी।

यह भी पढ़ें- बैंक एफडी घोटाले में कांग्रेस नेता राजेंद्र भारती का चुनाव लड़ना खटाई में? दिल्ली हाई कोर्ट से फिलहाल नहीं मिली राहत