विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पहले थम्स-अप, फिर गंदे इशारे', गुरुग्राम हिट एंड रन केस में राइडर सिया के भाई का खुलासा

Published: Wed, 16 Sep 2026 10:05 AM (IST)

गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर हुई रोड रेज की घटना में बाइकर शिवानी चौहान घायल हो गईं, उनके घुटने ...और पढ़ें

सिया के पिता ने कहा- डरे वो जिन्होंने गलत किया, मेरी बेटी डरी नहीं। फोटो: जागरण और एएनआई

सिया के पिता ने कहा- डरे वो जिन्होंने गलत किया, मेरी बेटी डरी नहीं। फोटो: जागरण और एएनआई

HighLights

  1. गुरुग्राम रोड रेज में बाइकर शिवानी चौहान गंभीर रूप से घायल

  2. घुटने में सूजन, पीठ और गर्दन की मांसपेशियों में खिंचाव

  3. शिवानी ने सभी कार सवार आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर रविवार को हुई रोड रेज की घटना को लेकर पीड़ित बाइकर शिवानी चौहान के भाई दीपांकर बताते हैं कि सुबह लगभग 7.30 बजे घटना हुई।

आठ बजे तक जब दीदी को थोड़ा आराम हुआ तो मेरे पास फोन किया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राइडिंग गियर होने के बावजूद उनके घुटने में सूजन है। पीठ और गर्दन की मसल्स में खिंचाव है। बायें हाथ और दोनों हथेलियों में खरोंच है।

घटना को लेकर शिवानी कहती हैं कि कार सवार सभी आरोपितों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। गुरुग्राम में लड़कियों की सुरक्षा बिल्कुल भी नहीं है। वहीं पिता रोशन चौहान बताते हैं कि इतना सब होने के बाद भी बेटी बिल्कुल भी नहीं डरी, न उसे डरने की जरूरत है। जिन लोगों ने गलत किया, डर उन्हें लगना चाहिए।

आठ-नौ किलोमीटर बाद कार ने मारी टक्कर

शिवानी के दो भाई हैं, हर्ष और दीपांकर। समाजसेवा के साथ ही राजनीति में भी उनकी रुचि है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में पिता का हाथ भी बंटाती हैं। दीपांकर बताते हैं कि दीदी का दो-तीन दोस्तोंं का ही ग्रुप है।

उन्हीं के साथ गुरुग्राम में बाइकर्स कैफे में महीने में एक-दो बार सुबह के समय जाना होता है। बाकी बाइकर्स भी गुरुग्राम में ही मिलते थे। कुल मिलकर 20-25 बाइकर का ग्रुप है। पहले स्कूटी चलाती थीं, पर बाइकों का भी शौक था।

सात-आठ महीने पहले ही अप्रिलिया आरएस 457 बाइक लगभग साढ़े चार लाख रुपये में खरीदी थी। पूरे राइडिंग गियर के साथ ही बाइकिंग करती हैं। रविवार सुबह भी बाइक लेकर सभी गोल्फ कोर्स रोड पर पहुंचे।

आमतौर पर छुट्टी वाले दिन ये रोड थोड़ी खाली रहती है। ग्रुप राइडिंग से पहले कैमरा ऑन किया। सामान्य गति में वीडियो बनाते हुए सभी चल रहे थे। आठ-नौ किलोमीटर की दूरी करने के बाद कार चालक ने तेजी से ओवरटेक करके आगे आया।

पहले थम्स अप किया, फिर गंदे इशारे 

पहले तो उसने थम्स अप कर ग्रुप का उत्साह बढ़ाया। फिर स्पीड एकदम से धीमी की। दूरी बनाए रखने के लिए दीदी ने भी स्पीड कम की। पर वह अभद्र इशारे कर बाइक रुकवाने की कोशिश करने लगा।

जिस पर दीदी ने उसे दूर रहने का ही इशारा किया। बाइक तीसरी लेन पर थी और कार पहली लेन पर। फिर वह एकदम से ओवरटेक करते हुए टक्कर मारकर भाग निकला।

मानसिक शांति के लिए बाइक राइडिंग

पिता रोशन चौहान बताते हैं कि बेटी शिवानी राजनीतिक और सामाजिक तौर पर काफी सक्रिय है। बिजनेस में मेरा भी साथ देती है। काम का तनाव कम करने के लिए वो महीने में एकाध रविवार दोस्तों के साथ गुरुग्राम के बाइकर्स कैफे जाती है।

सुबह के समय आमतौर पर सड़कें खाली रहती हैं। वह एक-दो घंटे में घर भी लौट आती है। अभी उसने छह-सात महीने पहले ही बाइक राइडिंग शुरू की थी।

भाजपा प्रत्याशी को दी थी कड़ी टक्कर

वर्ष 2022 में हुए दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने कालकाजी वार्ड 175 से शिवानी को प्रत्याशी बनाया था। उनके सामने भाजपा से योगिता सिंह चुनावी मैदान में थीं।

शपथपत्र के मुताबिक स्नातक शिवानी चौहान के पास लगभग 45 लाख से अधिक की चल-अचल संपत्ति है। चुनाव में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। कुल 7792 मतों के साथ योगिता सिंह विजयी रहीं तो शिवानी को भी 6580 वोट मिले थे। हार का अंतर केवल 1212 वोट था।

यह भी पढ़ें- 'गिरफ्तारी काफी नहीं, सख्त सजा मिले', गुरुग्राम हिट एंड रन के आरोपी कल्याण बैंसला पर बोलीं राइडर सिया

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम हिट एंड रन केस में घायल सिया बयान दर्ज कराने पहुंचीं कोर्ट, पुलिस सुरक्षा में हुईं पेश