गुरुग्राम हिट एंड रन केस में घायल सिया बयान दर्ज कराने पहुंचीं कोर्ट, पुलिस सुरक्षा में हुईं पेश
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए रोड रेज मामले में घायल सिया ने पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अदालत ...और पढ़ें
-1789470442541_m.webp)
पुलिस सिया को कोर्ट ले जाती हुई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए रोड रेज मामले में घायल सिया अपने बयान दर्ज कराने के लिए गुरुग्राम जिला अदालत पहुंचीं। सिया को पुलिस सुरक्षा के बीच अदालत लाया गया। मामले में सिया के बयान को अहम माना जा रहा है।
गोल्फ कोर्स रोड पर हुई घटना के दौरान बाइकर्स से विवाद के बाद सिया घायल हो गई थीं। वह घटना से जुड़े तथ्यों को लेकर अदालत में अपने बयान दर्ज कराने पहुंचीं।
मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
बता दें, पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी कल्याण बैंसला राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का चलेगा केस
