गोवंश संरक्षण की हुंकार, चंदी पार्क में गोहत्या को लेकर उठी कानून बनाने की मांग
पूर्वी दिल्ली के चंदू पार्क में गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया, जहां गौ भक्तों ने गौ माता की पूजा की ...और पढ़ें

चंदू पार्क में गोपाष्टमी पर उठी गोहत्या बंदी कानून और दूध सब्सिडी की मांग ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
गोपाष्टमी महोत्सव चंदू पार्क, पूर्वी दिल्ली में मनाया गया।
गौ भक्तों ने गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
गोहत्या पर केंद्रीय कानून और दूध सब्सिडी की मांग उठी।
सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। चंदू पार्क स्थित सिद्ध पीठ श्री सीताराम संत सेवा मंदिर एवं गोशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
महामंडलेश्वर राम गोविंद दास महात्यागी के पावन सानिध्य में गो भक्तों ने विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि के साथ राष्ट्र कल्याण की कामना की।
गो सेवा से मिलती है आत्मिक शांति..
महामंडलेश्वर ने गोपाष्टमी के धार्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी से गायों को चराने और उनकी सेवा की शुरुआत की थी।
गो सेवा से आत्मिक शांति मिलने के साथ घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। उन्होंने प्रत्येक जीव के प्रति सम्मान और सेवा भाव रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर गो भक्तों ने दूध की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई।
दूध पर सब्सिडी योजना की मांग की गई
उन्होंने सरकार से दूध पर सब्सिडी योजना लागू करने की मांग की, ताकि गरीब परिवारों के बच्चों को भी पर्याप्त दूध मिल सके और उनके हिस्से से दूध की प्याली न छिने। इसके साथ ही गोहत्या पर रोक लगाने के लिए पूरे देश में केंद्रीय कानून लागू करने की मांग भी उठाई गई।
कार्यक्रम में दिल्ली नगर निगम पूर्वी जोन के डिप्टी चेयरमैन राजू सचदेवा, भाजपा नेता राजीव शर्मा, विपिन जैन, राजेश शर्मा, राजेश्वर भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- अयोध्या से जनकपुर के बीच 23 नवंबर से स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी