दिल्ली में इंदौर जैसे लगी आग, दूसरी मंजिल से दो साल के बच्चे को लेकर कूदी महिला
पूर्वी दिल्ली के गोकलपुरी में एक 50 गज के मकान की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटी में आग लग ...और पढ़ें
HighLights
गोकलपुरी में पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल-स्कूटी में लगी आग।
धुआं फैलने पर दो महिलाओं ने पहली मंजिल से छलांग लगाई।
दमकल कर्मियों ने चौथी मंजिल से एक बच्चे को सुरक्षित बचाया।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पालम के एक मकान में आग लगने से एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत होने के मामले को राजधानी के लोग भूले नहीं थे। शनिवार देर रात चांदबाग क्षेत्र में 50 गज के मकान की पार्किंग में स्कूटी चार्जिंग से मकान में आग लग गई। चार परिवार के आठ सदस्य ऊपरी मंजिल पर ही फंस गए। सीढ़ियों के जरिये धुंआ ऊपरी मंजिल तक पहुंच गया। चार लोगों ने दूसरी मंजिल से गली में कूदकर जान बचाई।
इस दौरान एक महिला दो साल के बच्चे को लेकर कूदी थी। गिरने से उन्हें मामूली चोट भी आई है। घायल हालत में राशिदा (50), सोनी (25), निखत (22) व आसिफ (2) को स्थानीय लोगों ने जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर घर में फंसे बाकी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घर के अंदर आरिफा (28), सुवेद (12), दाऊद (10) व फरहा (14) के रूप में हुई है।
11 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में पाया काबू
दमकल की 11 गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। दयालपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकल ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे चांदबाग की गली नंबर-15 में 50 गज के मकान में बनी पार्किंग में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां व एक स्काई लिफ्ट मौके पर पहुंची।
दमकल के पहुंचने से पहले मकान में फंसी तीन महिलाएं एक बच्चे के साथ पहली मंजिल से नीचे कूद गई थी। बाकी चार लोग अंदर ही फंसे थे। उन्हें स्काई लिफ्ट से दमकल ने बाहर निकाला। किसी की जान नहीं गई। तीन बजे आग पर काबू पाया गया। पार्किंग में एक बाइक व स्कूटी जली हुई हालत में मिली है। वहीं घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।
उत्तर पूर्वी जिले के चांदबाग में इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान लगी आग। तीन महिलाएं व एक बच्चा जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से गली में कूदे। @DCPNEastDelhi @LtGovDelhi @CMODelhi @BJP4Delhi @PMOIndia pic.twitter.com/Nmolldlc0D
— Shuzauddin /शुजाउद्दीन (@shezreporter) March 29, 2026
पड़ोसियों ने चादर को बनाया जाल
इस मकान में चार फ्लैट बने हुए हैं। सभी फ्लैट में अलग-अलग परिवार रहते हैं। फ्लैट पर जाने का रास्ता पार्किंग से है। सीढ़ियों के पास ही स्कूटी चार्जिंग पर लगी हुई थी। पीड़ितों ने बताया कि शनिवार रात वह अपने फ्लैट में सो रहे थे।
धुएं से दम घुटने से उनकी आंख खुली। कुछ लोग वक्त रहते छत के रास्ते दूसरे मकान पर चले गए। धुआं ज्यादा होने पर आठ लोग फंस गए। वह जान बचाने के लिए बालकनी में आ गए। शोर होने पर आसपास के लोग उठ गए और मदद के लिए आए। पड़ोसियों ने चादर को जाल बनाया।
तीन महिलाओं ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई। एक महिला की गोद में छोटा बच्चा था। तीन लोग चादर पर गिरे। घायलों का कहना है कि अगर चादर नहीं होती तो उनकी जान भी जा सकती थी। गली में कूदने के अलावा उनके पास दूसरा रास्ता नहीं था।
