अमेठी में शॉर्ट सर्किट के कारण चलती बाइक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
अमेठी के रानीगंज बाजार के पास एक बाइक में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। चालक दुर्गेश ने कूदकर अपनी जान बचाई और वह पूरी तरह सुरक्षित है।
-1774720538563_m.webp)
रानीगंज में जलती बाइक
HighLights
रानीगंज बाजार के पास बाइक में लगी आग।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चालक सुरक्षित बचा।
पेट्रोल टंकी फुल होने से देर तक जलती रही।
संवाद सूत्र, जागरण, अमेठी। रानीगंज बाजार के पास एक बाइक में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। बाइक चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई।
फिलहाल चालक किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। अधिक तेल होने के चलते बाइक देर तक जलती रही। कस्बा निवासी दुर्गेश बाइक लेकर थौरी की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह पुल को पार कर रहे थे कि अचानक उनकी बाइक में आग लग गई।
जब तक वह कुछ समझ पाते बाइक जलने लगी। उन्होंने ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। उन्होंने ने बताया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
टंकी में पेट्रोल फुल भरा हुआ था। एफएसओ ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि बाइक में बहुत बड़ी वायरिंग नहीं होती है। पेट्रोल की लीकेज की वजह से आग लगती है। कोई विशेष कारण नहीं होता है।
यह भी पढ़ें- अमेठी में आंख से हाजिरी लगने पर श्रमिकों को करना पड़ेगा काम, पलायन को मजबूर हो रहे जॉब कार्ड धारक
