विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ', DU में ABVP की महारैली; आज देशभर से जुटेंगे 15 हजार छात्र

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:09 AM (IST)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली विश्वविद्यालय में 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' नारे के साथ एक छात्र महारैली आयोजित कर रहा है।

डीयू में बुधवार को एबीवीपी की रैली। फोटो: एबीवीपी

डीयू में बुधवार को एबीवीपी की रैली। फोटो: एबीवीपी

HighLights

  1. एबीवीपी ने डीयू में 'अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' रैली की।

  2. जेन-जी राष्ट्रवाद और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा पर जोर।

  3. रैली में 15 हजार से अधिक छात्रों के शामिल होने का दावा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। युवाओं की वैचारिक सोच, राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार को छात्र महारैली आयोजित की जाएगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) दिल्ली ने इस महारैली के जरिए जेन-जी के राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने की तैयारी की है।

‘अराजकता हटाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारे के साथ आयोजित होने वाली इस रैली में संगठन ने देशभर से 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के शामिल होने का दावा किया है।

रैली में संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा, लोकतांत्रिक व्यवस्था और युवाओं की भूमिका प्रमुख मुद्दे होंगे।

अराजकता को लोकतांत्रिक विरोध मानने से इनकार

एबीवीपी का कहना है कि कुछ राजनीतिक दल और संगठन लोकतांत्रिक अधिकारों तथा असहमति की आड़ में अराजकता को बढ़ावा देने का प्रयास कर रहे हैं।

संगठन ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हिंसा और आगजनी जैसी गतिविधियों को लोकतांत्रिक विरोध का हिस्सा मानने से इनकार किया है। साथ ही आरोप लगाया है कि कुछ संगठन युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।

राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा : आदित्य तकियार

एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार ने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है, न कि अराजकता और अस्थिरता से। युवाओं को किसी विभाजनकारी विचारधारा का माध्यम बनने के बजाय राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

जेन-जी का राष्ट्रवाद जिम्मेदारी से जुड़ा

एबीवीपी दिल्ली के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि वैचारिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों के नाम पर अराजकता को सामान्य बनाने के प्रयासों का विरोध जरूरी है। उनके मुताबिक, जेन-जी का राष्ट्रवाद केवल इंटरनेट मीडिया तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध से जुड़ा है।

डूसू अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि विद्यार्थियों को किसी विघटनकारी एजेंडे का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महारैली के जरिए परिसर की शैक्षणिक गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रतिबद्धता जताई जाएगी।

यह भी पढ़ें- दीवाली शॉपिंग पर निकले दिल्लीवासी; सड़कों पर रेंगती नजर आई गाड़ियां; एनसीआर भी जाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।