विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाजार गुलजार, सड़कें जाम; दीवाली शॉपिंग के चलते दिल्ली-NCR की रफ्तार पर लगा ब्रेक

Published: Wed, 04 Nov 2026 12:03 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर मंगलवार की शाम भीषण जाम देखने को मिला। त्योहारी सीजन में लोग शॉपिंग के लिए घरों ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में लगा भीषण जाम। फोटो-एएनआई

दिल्ली-एनसीआर में लगा भीषण जाम। फोटो-एएनआई

HighLights

  1. दीवाली से पहले दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम लगा।

  2. खरीदारी के लिए निकले लोगों से सड़कें घंटों जाम रहीं।

  3. प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास विफल होते नजर आए।

डिजीटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली में अब महज कुछ दिनों का समय बचा है। ऑफिसों  में छुट्टियां भी होनी शरू हो गई हैं। ऐसे में दिल्ली के लोग जोर-शोर से शॉपिंग में जुट गए है। 

मंगलवार की शाम दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर भीषण जाम देखने को मिला। गाड़ियों घंटो तक एक जगह पर रुकी रही। ऐसे में प्रदूषण नियंत्रण की कोशिश भी कमजोर नजर आई।

गाड़ियों पर प्रतिबंध के कारण बॉर्डर पर भीषण जाम

त्योहारी सीजन में लोग शॉपिंग के लिए बाहर निकल रहे हैं, जिसके वजह से दिल्ली-एनसीआर में भीषण जाम देखने को मिल रहा है। 

दिल्ली में दूसरे राज्यों से आने वाली बीएस-6 से नीचे की गाड़ियों पर प्रतिबंध है, ऐसे में बॉर्डर इलाकों में लगातार जाम रह रहा है। सोमवार को भी हजारों गाड़ियों को बॉर्डर से वापस लौटा दिया गया, इसके बाद भी गाड़ियों की लंबी कतार नजर आई।

यह भी पढ़ें- 20 हजार में बेचते थे बैंक खाते और 1,500 में फर्जी सिम, दिल्ली में 1.59 करोड़ की ठगी करने वाला गैंग बेनकाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।