विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेटी को गोद ले लें, बच्चों के लिए Insta बैन करें', PM को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां की भावुक अपील

Published: Sun, 02 Aug 2026 03:13 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2026 04:23 PM (IST)

PM मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की की मां का बयान सामने आया है। उन्होंने बेटी के खिलाफ ...और पढ़ें

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला।

पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला।

HighLights

  1. लड़की की मां ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया।

  2. बेटी के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने की मांग।

  3. नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर विवादों में घिरी 15 वर्षीय लड़की की मां का बयान भी सामने आया है। लड़की की मां ने समाचार न्यूज एजेंसी (PTI) को दिए एक साक्षात्कार में भावुक होते हुए पीएम मोदी का शुक्रिया किया है।

उन्होंने कहा, 'मेरी बेटी का आज बर्थडे है और प्रधानमंत्री मोदी ने उसे माफ करके सबसे बड़ा उपहार दिया है। मेरी नाबालिग बेटी को पीएम मोदी ने नया जीवनदान दिया है।' मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करती हूं कि वे जैसे देश के गांव-गांव को गोद लेकर संवार रहे हैं, मेरी बेटी को भी गोद ले लीजिए प्लीज, मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करती हूं। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी से एक और बड़ी मांग रखी है।

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान 23 जुलाई को लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए बुरे-बुरे शब्द कहे थे। इस लड़की द्वारा पीएम मोदी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया और खुद सोशल मीडिया के जरिए Gen-Z को सही रास्ते पर चलने का संदेश दिया। पीएम मोदी ने लड़की को माफ करते हुए कहा था कि हमारे देश के कुछ बच्चे गुमराह हो रहे हैं, उन्हें सही रास्ते पर लाना हमारा कर्तव्य है।

क्या बोली लड़की की मां?

पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की की मां ने कहा, 'आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली मेरी बेटी को माफ करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महानता का परिचय दिया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र का हाथ जोड़कर धन्यवाद करती हूं।' उन्होंने कहा कि आज यह मेरी बेटी का दूसरा जन्म है। पीएम मोदी ने उसे जीवनदान देकर सबसे बड़ा उपहार दिया है।

FIR को रद करने की मांग

महिला ने प्रधानमंत्री मोदी से लड़की के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद करने की भी मांग की है। मामले को रद करने का आग्रह इसलिए किया है ताकि उनकी बेटी सुकून से रह सकें। उन्होंने कहा, 'हमारे घर पर पुलिस की चार-चार गाड़ियां आ रही हैं, जिस वजह से मेरी बेटी डरी हुई है। वह बार-बार माफी मांग रही है और मैं भी हाथ जोड़कर माफी मांग रही हूं। हम और कैसे पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचाए। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में मेरी बेटी का नाम और उम्र (25 साल) दोनों गलत है।

यह भी पढ़ें- 'मैं सिर्फ 15 साल की हूं', PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी माफी

नाबालिग बच्चों के लिए सोशल मीडिया बंद हो

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से 10 से 20 साल तक के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने का भी अनुरोध किया है। उनकी मांग है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पूरी तरह से बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि नाबालिग बच्चे असुरक्षित हैं और वे फायदा उठाने वाले किसी भी व्यक्ति का लक्ष्य बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें- 'मुझे दूसरी जिंदगी मिल गई, पीएम मोदी ने माफ कर दिया'; प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाली लड़की का नया वीडियो

हमें अपनी गलती का अहसास है

इसके अलावा लड़की की मां ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि ऐसे मां-बाप को डूबकर मर जाना चाहिए। हमें अपनी गलती का अहसास है। हम अपनी गलती पर बहुत शर्मिंदा है।' उन्होंने कहा, सिर्फ मेरी बेटी ही नहीं देश के बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिन्हें मान-सम्मान के बारे में कुछ नहीं पता। वे अपने बड़ों को लेकर कुछ भी बोल देते हैं और किसी के भी बहकावे में आ जाते हैं। ऐसे बच्चों को लेकर उन्होंने चिंता जताई है।