विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे दूसरी जिंदगी मिल गई, पीएम मोदी ने माफ कर दिया'; प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाली लड़की का नया वीडियो

Published: Sun, 02 Aug 2026 09:46 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2026 12:22 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 वर्षीय लड़की ने एक नए वीडियो में माफी मिलने पर खुशी ...और पढ़ें

पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की का नया वीडियो सामने आया। आईएएनएस

पीएम मोदी को अपशब्द कहने वाली लड़की का नया वीडियो सामने आया। आईएएनएस

HighLights

  1. लड़की ने पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

  2. माफी मिलने पर लड़की ने खुशी जताई, कहा 'दूसरी जिंदगी'।

  3. नोएडा पुलिस ने लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली 15 साल की लड़की का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस नए वीडियो में वह कहती सुनाई दे रही है कि 'मैं बहुत खुश हूं' कि पीएम मोदी ने मुझे माफ कर दिया है। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

वीडियो में लड़की आगे कहती है कि एक तरह से यह मुझे दूसरी जिंदगी मिली है। मैंने इतनी बड़ी गलती की थी कि मैंने बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि मुझे माफ कर दिया जाएगा। एक बार को मुझे लगा था कि मेरा सबकुछ खत्म हो गया है। लेकिन पीएम मोदी ने मुझे तुरंत माफ कर दिया।

उसने बताया कि पीएम मोदी ने मुझे माफ किया तो मैं रोने लगी थी, क्योंकि जिस इंसान के बारे में मैंने इतने बुरे अपशब्द कहे थे, उसी ने मुझे माफ कर दिया। उसने यह भी कहा कि मैंने बहुत बुरे शब्द कहे थे, मुझे माफ कर देना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

पूरे देश के लोगों से मांगी थी माफी

इससे पहले भी लड़की ने एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में वह पूरे देश के लोगों से माफी मांगती नजर आ रही थी। उसने इस वीडियो में कहा था कि 'मैं बहुत शर्मिंदा हूं', मैं अपनी नजरें भी नहीं उठा पा रही हूं। साथ ही उसने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा था कि 'मैं सिर्फ 15 साल की हूं', क्योंकि नोएडा पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में उसकी उम्र 25 साल बताई गई थी। खास बात यह है कि लड़की को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने पूरे देश के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगी है।

CJP के प्रदर्शन में कहे थे अपशब्द

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान लड़की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अशोभनीय और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इस घटना की शिकायत गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता स्मृति सिंह ने दिल्ली में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर नोएडा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवती के इस कृत्य से प्रधानमंत्री के संवैधानिक पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। बयान को जानबूझकर विद्वेष फैलाने, साम्प्रदायिक या सामाजिक तनाव पैदा करने और लोक शांति भंग करने की मंशा से दिया गया था।

यह भी पढ़ें- 'मैं सिर्फ 15 साल की हूं', PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने मांगी माफी

नोएडा पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 352, 353 (1) और 356 (1) में मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में दो से तीन साल तक की सजा और जुर्माना दोनों लगाए जा सकते हैं।