दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में शहीद संतों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में 7 नवंबर 1966 को शहीद हुए गौ भक्तों और संतों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में संतों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन। फोटो-जागरण
HighLights
7 नवंबर 1966 के गौ रक्षा शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
कांग्रेस को 1966 की घटना के लिए देश से माफी मांगने को कहा।
गौ रक्षा और गौ-केंद्रित अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने पर जोर।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में युवा चेतना के तत्वावधान में 7 नवंबर 1966 को शहीद हुए गौ माता के लिए गौ भक्तों और संतों की याद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, सांसद नीरज शेखर, विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष कपिल खन्ना, बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. संजय मयूख, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, महावीर प्रसाद जयपुरिया आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
जालियांवाला बाग की घटना को दोहराया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि 7 नवंबर 1966 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलियांवाला बाग की घटना की याद को दोहराया था। देश और समाज इंदिरा गांधी और उनके परिवार को, कांग्रेस पार्टी को उस कुकर्म के लिए कभी माफ नहीं करेगा।
उन्होंने कहा कि स्वामी करपात्री जी महाराज सनातन धर्म के सूर्य थे और उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य था गौ रक्षा। वर्ष 2014 के बाद पूरे देश में गौ माता की प्रतिष्ठा बढ़ी है।
पूरी दुनिया भारत को देख रही
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मेरे जीवन का उद्देश्य गौ रक्षा है, गौ माता का बहुत आशीर्वाद मुझे मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है, इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।
सांसद नीरज शेखर ने कहा कि देश भर में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के प्रयासों से गौ रक्षा के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किया जा रहा है।
अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करना हमारी जिम्मेदारी
विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष कपिल खन्ना ने कहा कि गौ माता के आशीर्वाद के अलावा गौ केंद्रित अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहित करना हमारी जिम्मेदारी है। गाय की प्रतिष्ठा धार्मिक और आर्थिक दृष्टि दोनों स्तर पर महत्वपूर्ण है।
बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. संजय मयूख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में गाय सुरक्षित है।
अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी 7 नवंबर 1966 की नृशंस घटना के लिए देश से माफी मांगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार सनातन विरोधी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के अपार समर्थन से देश में गौ माता सुरक्षित है।
इस अवसर पर वरिष्ठ उद्योगपति महावीर प्रसाद जयपुरिया, डॉ. विनोद डोगरा, आचार्य मधुसूदन, रंजीत चौधरी, रोहित चौधरी, आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- दिल्ली चावड़ी बाजार हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हुई, घायलों का इलाज जारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।