विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

थक गए हैं प्रदर्शनकारी तो यहां मिलेगी राहत, जानिए कहां मिल रहा है फ्री खाना-पानी और बैठने की जगह

Published: Thu, 23 Jul 2026 07:46 PM (IST)

लोधी कॉलोनी के गार्निटाज रेस्तरां ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं। यहां ...और पढ़ें

लोधी कॉलोनी के गार्निटाज रेस्तरां ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

लोधी कॉलोनी के गार्निटाज रेस्तरां ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

HighLights

  1. गार्निटाज रेस्तरां ने प्रदर्शनकारियों के लिए सुविधाएं खोलीं।

  2. पानी, आराम और मोबाइल चार्जिंग मुफ्त उपलब्ध।

  3. बिना खरीदारी के मिलेंगी सभी बुनियादी जरूरतें।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की बीच लोधी कालोनी के मेहरचंद मार्केट स्थित गार्निटाज रेस्तरां ने बृहस्पतिवार को अपने दरवाजे प्रदर्शनकारियों के लिए खोल दिए हैं।

रेस्तरां की ओर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट साझा कर घोषणा की गई है कि प्रदर्शन में शामिल लोग बिना किसी खरीदारी के यहां आकर पानी पी सकते हैं, कुछ देर आराम कर सकते हैं और अपने मोबाइल फोन चार्ज कर सकते हैं। रेस्तरां प्रबंधन की ओर से बताया गया कि जंतर-मंतर से आने वाले लोगों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

प्रदर्शन के दौरान लंबे समय तक मौजूद रहने वाले लोगों को कई बार पानी, बैठने की जगह और मोबाइल चार्ज करने जैसी बुनियादी जरूरतों के अभाव का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए रेस्तरां ने मदद के लिए यह पहल शुरू की है।

गार्निटाज रेस्तरां की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि किसी भी व्यक्ति को इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए कोई सामान खरीदना जरूरी नहीं होगा। जरूरतमंद लोग यहां आकर पानी पी सकते हैं, थोड़ी देर बैठ सकते हैं और मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।

इसके अलावा हल्के-फुल्के जलपान की व्यवस्था भी जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। रेस्तरां ने अपने संदेश में लोगों से सुरक्षित रहने और एक-दूसरे का ध्यान रखने की अपील की है।

प्रबंधन का कहना है कि कुछ परिस्थितियों में समाज के लोगों को एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आना चाहिए। यह पहल भी उसी सोच का हिस्सा है, ताकि प्रदर्शन या किसी अन्य कारण से बाहर मौजूद लोगों को जरूरी सुविधाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें: 150 से ज्यादा लोगों ने ACP को घेरा, पत्थर और लात-घूंसों से कर किया हमला; जंतर-मंतर की आपबीती