विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

150 से ज्यादा लोगों ने ACP को घेरा, पत्थर और लात-घूंसों से किया हमला; जंतर-मंतर की आपबीती

Published: Thu, 23 Jul 2026 07:37 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jul 2026 07:43 PM (IST)

जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने एसीपी विवेक भगत सहित कई पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी और लात-घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

संसद मार्ग पर बुधवार रात प्रदर्शनकारियों के पथराव में घिरे अर्धसैनिक बल के जवान। विपिन शर्मा

संसद मार्ग पर बुधवार रात प्रदर्शनकारियों के पथराव में घिरे अर्धसैनिक बल के जवान। विपिन शर्मा

HighLights

  1. जंतर-मंतर पर सीजेपी विरोध के दौरान पुलिस पर हमला।

  2. एसीपी विवेक भगत सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल।

  3. घायलों को आरएमएल अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच बुधवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उपद्रवियों ने कनाॅट प्लेस थाने के एसीपी विवेक भगत सहित दो अन्य हेड कांस्टेबल पर पत्थरबाजी और लात-घूंसों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। इससे पहले भी सोमवार को हिंसा के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारियों समेत पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के दो गोले छोड़े, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई।

आरएमएल में कराना पड़ा भर्ती

घटना का जिक्र करते हुए एसीपी विवेक भगत ने बताया कि बुधवार को उनकी ड्यूटी जंतर-मंतर पर थी तभी रात करीब आठ बजे सौ से अधिक उपद्रवियों ने उन्हें और दो अन्य हेड कांस्टेबल को घेर लिया। पहले उन पर पानी फेंका गया, विरोध करने पर उपद्रवियों ने उन पर पत्थर फेंके और लात-घूसों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें आरएमएल में भर्ती कराया।

एसीपी को माथे पर पत्थर मारकर किया घायल

बुधवार शाम करीब 4.30 बजे एसीपी जय प्रकाश पर उपद्रवियों में से एक ने माथे पर पत्थर मारा, जिससे उन्हें चोट आई। उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान मेरे सिर पर पत्थर लगा। जब मेरे साथी मुझे विरोध स्थल से हटाकर आरएमएल अस्पताल ले जा रहे थे, तब मेरे सिर से खून बह रहा था। मेरे सिर में मामूली फ्रैक्चर है। आगे का इलाज चल रहा है।

सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने इंस्पेक्टर को घेरकर पीटा

वहीं बुधवार रात ड्यूटी पर जाते समय जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने इंस्पेक्टर नंद किशोर सिंह पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बुधवार रात अपनी गाड़ी हनुमान मंदिर के पास खड़ी की थी और जंतर-मंतर पर अपनी ड्यूटी की जगह की ओर पैदल जा रहे थे, तभी संसद मार्ग जंक्शन के पास उन्हें लोगों की भारी भीड़ दिखी।

बोले- 100 से 150 लोगों ने घेरा

वहां हजारों की संख्या में भीड़ जमा थी। वे पुलिस और सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे थे। मुझे लगा कि वे छात्र हैं और मैं अपनी ड्यूटी करने जा रहा था। उन्हाेंने बताया कि जब वह उस इलाके से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, तो करीब 100 से 150 लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठियों, डंडों, पत्थरों और जो भी नुकीली चीजों से उनपर हमला किया।

यह भी पढ़ें- शांतिपूर्ण प्रदर्शन या सियासी अखाड़ा? CJP के आंदोलन पर उपद्रवियों का कब्जा

यह भी पढ़ें- देशभर में शुक्रवार को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील, CJP ने जारी की SOP

यह भी पढ़ें- CJP छात्र आंदोलन पर BJP सांसद चंदोलिया का वार, बोले 'ये छात्र नहीं, भेड़िए हैं'