CJP छात्र आंदोलन पर BJP सांसद चंदोलिया का वार, बोले 'ये छात्र नहीं, भेड़िए हैं'
दिल्ली में NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के छात्र आंदोलन पर BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने CJP छात्र आंदोलन को 'भेड़िए' कहा। ग्राफिक्स एआई
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन को लेकर BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, "ये छात्रों का आंदोलन नहीं है। ये छात्र के भेष में भेड़िए हैं।"
बता दें कि CJP आंदोलन मुख्य रूप से NEET-UG और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था की खामियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शुरू हुआ था।
अभिजीत दीपके के नेतृत्व में यह डिजिटल अभियान सड़क पर उतरा, जिसमें हजारों छात्र-युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च निकालने की कोशिश की, जिसके दौरान पुलिस के साथ झड़प हुई और लाठीचार्ज की घटनाएं भी सामने आईं।
BJP सांसद चंदोलिया का आरोप है कि यह आंदोलन असली छात्रों का नहीं, बल्कि कुछ विपक्षी तत्वों और अराजक शक्तियों द्वारा छात्रों की आड़ में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की साजिश है। उन्होंने इसे भेड़िए की साजिश करार देते हुए कहा कि असली छात्र तो पढ़ाई और भविष्य की चिंता करते हैं, जबकि ये तत्व अराजकता फैलाकर देश की छवि खराब करना चाहते हैं।
BJP सांसद योगेंद्र चंदोलिया कह रहे- "ये छात्रों का आंदोलन नहीं है. ये छात्र के भेष में भड़िए हैं."#NarendraModi #ThankuPM #CJPMovement #YogendraChandolia | Cockroach Janta Party | Resignation | Anti National | Arrest Abhijeet Dipke | Revolutionary | Sack Dharmendra Pradhan pic.twitter.com/WWI77P4eig
— Shailendra Singh (@Shailendra97S) July 23, 2026
विपक्षी दलों ने इस आंदोलन का समर्थन किया है और सरकार पर युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। वहीं, सत्ताधारी BJP इसे राजनीतिक साजिश बता रही है। CJP प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ परी प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग की है।
उल्लेखनीय है कि यह आंदोलन शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग को केंद्र में ला रहा है, लेकिन BJP नेताओं का मानना है कि इसमें छात्रों का इस्तेमाल हो रहा है। देशभर में शिक्षा सुधार की बहस तेज हो गई है।
