विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झिलमिल में गैंगस्टर मुमताज का जुआ अड्डा ध्वस्त, कई गिरफ्तार

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:21 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में गैंगस्टर मुमताज द्वारा चलाए जा रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापा ...और पढ़ें

झिलमिल में गैंगस्टर मुमताज का जुआ अड्डा ध्वस्त (एआई जेनरेटेड इमेज)

झिलमिल में गैंगस्टर मुमताज का जुआ अड्डा ध्वस्त (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. गैंगस्टर मुमताज झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में चला रहा था जुआ।

  2. पुलिस ने छापे में 32 लोगों को किया गिरफ्तार।

  3. 30 लाख रुपये नकद और जुए के चिप्स बरामद।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कुख्यात गैंग्सटर छेनू पहलवान का शूटर व गैंग्सटर मुमताज झिलमिल औद्योगिक क्षेत्र में बड़े स्तर पर जुआ चलवा रहा था। एक फैक्ट्री की प्रथम तल पर किराया लेकर जुए का अड्डा चलवाया जा रहा था।

शाहदरा जिला पुलिस व उत्तर पूर्वी जिले की एएटीएस और स्पेशल स्टाफ की टीम ने शनिवार देर रात इस अड्डे पर छापेमार कर मुमताज समेत 32 लोगों को गिरफ्तार किया। इस अड्डे से 30 लाख रुपये व चिप्स समेत अन्य सामग्री बरामद की है।

टीम ने की कार्रवाई

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि शनिवार रात को संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सीलमपुर निवासी मुमताज, रविंद्र, राशिद, राधे मेहता, ऋषि पाल, दीपक, गौरव चौधरी, मोबिन, अबरार, नरेंद्र सिंह, रवि कुमार, मुज़म्मिल, अक्षय अरोड़ा, सचिन गर्ग, अजय, साहिल, संतोष, चेतन, संतोष कुमार, विकास, रिजवान खान, सफदर, शेर मोहम्मद, रोकेन्द्र, कैलाश चंद, रणजीत कुमार, कल्याण सिंह, राजीव चौहान, देवनाथ, आरिफ, ननुआ, कपिल चौधरी, वसीम, अनिल, अरशान खान, के रूप में हुई है।

बता दें पिछले साल उत्तर पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने मुमताज को सीलमपुर क्षेत्र में उसके जुए के अड्डे से गिरफ्तार किया था। उस दौरान टीम पर बरामद रकम में गबन करने का आरोप लगा था।

सीसीटीवी कैमरों से होती थी निगरानी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पिछले कई माह से मुमताज यहां जुआ चला रहा था। फैक्ट्री चलाने के नाम पर उसने जमीन किराये पर ली थी। उसने अपने अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। अड्डे के बाहर लोगों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे।

मुख्य दरवाजे पर एक खिड़की लगवाई हुई थी। कोई भी यहां जुआ खेलने के लिए सीधे अंदर नहीं आ सकता था। मुमताज के गुर्गे खिड़की खोलकर पहले देखते थे कौन आया।

उससे पूछते थे कि अड्डे पर किसने भेजा है। उसके बाद प्रवेश मिलता था। शराब की व्यवस्था रहती थी। सूत्रों का यह भी दावा है कि सट्टे की रकम अधिक हो सकती है।

सवालों के घेर में थाना पुलिस

जुए का बड़ा अड्डा पकड़े जाने के बाद जीटीबी एन्क्लेव थाना पुलिस सवालों के घेर में है। एक बड़ा गैंग्सटर औद्योगिक थाना क्षेत्र में पिछले कई माह से जुए आ अड्डा चला रहा था और थाना पुलिस को भनक नहीं लगी।

आरोप है गैंग्सटर मुमताज थाना पुलिस पर मोटी रकम खर्च कर रहा था। पुलिस का कहना है इस आरोप की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- दक्षिण हरियाणा को मिला तोहफा, फोरलेन बनेगा बिलासपुर-कुलाना रूट; गुरुग्राम में पटौदी-हेलीमंडी फ्लाईओवर मंजूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।