विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दर्शन के बाद टहलने निकली थी किशोरी; 3 आरोपियों पर FIR

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:04 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने ...और पढ़ें

कालकाजी मंदिर के पास सोमवार रात एक 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

कालकाजी मंदिर के पास सोमवार रात एक 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में पिछले महीने चलती बस में 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना अभी देश भूला भी नहीं थी कि अब सोमवार रात दक्षिणी दिल्ली भी लगभग ऐसी ही घटना से सहम गई।

कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद नाबालिग दोस्त के साथ पास के जंगल एरिया में टहल रही 17 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दिया। दरिंदों के चंगुल से छूटने पर रात पौने नौ बजे पी़ड़िता ने पुलिस को फोन किया।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया। दोनों के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस कालकाजी मंदिर व लोटस टेंपल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

बता दें कि कालकाजी मंदिर व लोटस टेंपल के पास श्रद्धालुओं और देशी-विदेशी पर्यटकों की भारी आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। बावजूद इसके मंदिर के ठीक पीछे किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना ने चौकसी के दावों पर सवाल खड़े किर दिए हैं।

पुलिस के मुताबिक कालकाजी थाने में रात लगभग पौने नौ बजे दुष्कर्म की घटना को लेकर पीसीआर काल आयी। टीम मौके पर पहुंची तो पीड़िता ने बताया कि वह अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी।

मंदिर के बाहर टहलने निकले थे दोनों

दर्शन के बाद दोनों बाहर निकले और टहलते हुए मंदिर के पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए। शाम करीब 7.30 बजे 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन लोग पहुंचे। पहले तो आरोपितों ने उन्हें डराया-धमकाया। फिर उनमें से एक ने उसके दोस्त को पकड़ लिया।

फिर तीनों आरोपितों ने बारी-बारी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन से अधिक टीम गठित की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व पीड़िता के बयान के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- करनाल में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर ट्रेन में बैठाकर आरोपी फरार

यह भी पढ़ें- सिरसा में 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, मां और नवजात दोनों स्वस्थ; आरोपी अभी भी फरार