दिल्ली के गांधी नगर पुश्ता रोड पर अतिक्रमण से भीषण जाम, लोग परेशान, एंबुलेंस भी फंसी
गांधी नगर के पुश्ता रोड पर अतिक्रमण के कारण मंगलवार को दिनभर भीषण जाम लगा रहा, जिससे वाहन रेंगते रहे और एक एंबुलेंस भी फंस गई।
-1795558923705_m.webp)
दिल्ली के गांधी नगर पुश्ता रोड पर अतिक्रमण से भीषण जाम ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
गांधी नगर पुश्ता रोड पर दिनभर रहा जाम।
अतिक्रमण के कारण एंबुलेंस भी फंसी जाम में।
यातायात पुलिस की अपर्याप्त मौजूदगी पर सवाल उठे।
सौरभ पांडेय, पूर्वी दिल्ली। गांधी नगर के पुश्ता रोड पर अतिक्रमण के चलते मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब 12 बजे से शाम चार बजे तक वाहन रेंगते रहे।
इस दौरान जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। लेकिन, मौके पर यातायात पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं दिखी। एक यातायात पुलिसकर्मी जाम खुलवाने में जुटा रहा। लेकिन, सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी रही।
वाहनों की आवाजाही प्रभावित..
पुश्ता रोड पर सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। मंगलवार को भी सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ने के साथ जाम की स्थिति बन गई।
दोपहर में लगे लंबे जाम के दौरान एंबुलेंस के फंसने से यातायात व्यवस्था पर सवाल उठे। मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मी चालान काटता दिखाई दिया। अतिक्रमण के कारण सड़क पर जगह कम होने से वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे।
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जरूरी..
जाम में फंसे अमित सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम लगता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केवल जाम खुलवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई जरूरी है।
इस संबंध में पूर्वी रेंज की डीसीपी ट्रैफिक श्वेता चौहान से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ें- यूपी के हसनपुर में गंदे पानी का अंबार, बेटी की शादी से पहले परिवार परेशान, लोगों का फूटा गुस्सा