प्रेग्नेंट नाबालिग पहुंची थी अस्पताल... भ्रूण के DNA ने खोली 63 साल के दरिंदे की पोल, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
दिल्ली के सरोजनी नगर में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग राधेश्याम को नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर एआई जनरेटेड
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरोजनी नगर इलाके में एक बुजुर्ग ने नाबालिग को धमकाकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित पीड़िता की ही इमारत में रहता था। वह मकान बदलकर दूसरे स्थान पर चला गया, लेकिन इसके बाद भी उसने पीड़िता के साथ कई बार यौन शोषण किया।
लगातार यौन शोषण के कारण पीड़िता गर्भवती हो गई। मामले की जांच के दौरान भ्रूण के डीएनए परीक्षण से आरोपित के जैविक पिता होने की पुष्टि हुई। इस साक्ष्य ने अभियोजन पक्ष के मामले को मजबूती दी। अब पटियाला हाउस कोर्ट ने 63 वर्षीय आरोपी राधेश्याम को पॉक्सो अधिनियम के तहत 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस के अनुसार, छह फरवरी 2025 को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग गर्भवती हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती है। सूचना मिलने पर सरोजनी नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
आरोपी पीड़िता के इमारत में ही रहता था
पीड़िता के बयान में सामने आया कि आरोपित उसी इमारत में रहता था, जहां वह अपने परिवार के साथ रहती थी। आरोपित ने उसे धमकाकर कई बार उसके साथ यौन शोषण किया। बाद में वह दूसरे मकान में रहने लगा, लेकिन वहां भी उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई।
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। जांच के दौरान भ्रूण का फोरेंसिक परीक्षण कराया गया। इसमें आरोपित राधेश्याम के भ्रूण का जैविक पिता होने की पुष्टि हुई।
इस साक्ष्य से पीड़िता के बयान की पुष्टि हुई और अदालत में अभियोजन पक्ष का मामला मजबूत हुआ। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक अप्रैल 2025 को अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया।
तीन धाराओं में दोषी, सभी सजाएं साथ चलेंगी...
मामले की सुनवाई के बाद अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रभदीप कौर की अदालत ने 18 सितंबर 2026 को आरोपित को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m) और 351 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत दोषी ठहराया।
इसके बाद 31 अक्टूबर को सजा के आदेश में अदालत ने पॉक्सो अधिनियम की धारा छह के तहत 20 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
वहीं, बीएनएस की धारा 64(2)(m) के तहत 10 साल के कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने तथा धारा 351 के तहत छह महीने की साधारण कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने का आदेश दिया।

महिला उपनिरीक्षक सजना
सभी सजाएं चलेंगी साथ-साथ
अदालत ने सभी सजाएं साथ-साथ चलाने का निर्देश दिया है। इस तरह आरोपी को कुल 20 साल जेल में बिताने होंगे और उस पर कुल 1.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक सजना ने की। सरोजनी नगर थाना प्रभारी अतुल त्यागी की निगरानी और एसीपी सफदरजंग एन्क्लेव मेल्विन वर्गीज के मार्गदर्शन में जांच पूरी की गई। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक अजय अग्रवाल ने अदालत में साक्ष्य और तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
-1794381457753.webp)
सरोजनी नगर थाना प्रभारी अतुल त्यागी
यह भी पढ़ें- पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, महिला के मर्डर का भी था प्लान; आरोपी पति समेत दो गिरफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।