विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यमुना में मछलियों की मौत पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं, वजीराबाद पुलिस ने दर्ज की FIR

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:26 PM (IST)

यमुना नदी में मछलियों की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। ...और पढ़ें

यमुना नदी में मृत मछलियां। फोटो-जागरण आर्काइव

यमुना नदी में मृत मछलियां। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. यमुना में मछलियों की मौत पर अफवाह फैलाने पर एफआईआर।

  2. बाढ़ नियंत्रण विभाग की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई।

  3. अज्ञात लोगों के खिलाफ झूठी जानकारी फैलाने का मामला दर्ज।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। यमुना नदी में मछलियों की मौत को लेकर इंटरनेट मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर अफवाह फैलाने के मामले में वजीराबाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। बाढ़ नियंत्रण विभाग की शिकायत पर शनिवार को यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (सार्वजनिक उपद्रव), 352 (सार्वजनिक शांति भंग करना) और 240 (अपराध के संबंध में झूठी जानकारी देना) के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

शिकायत के आधार पर FIR दर्ज

उपायुक्त के मुताबिक, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की ओर से वजीराबाद थाने में शिकायत दी गई थी। इसी शिकायत के आधार पर एफआइआर दर्ज की गई है। इन धाराओं में शरारत करने, जानबूझकर अपमानित कर शांति भंग करने और झूठी जानकारी फैलाने से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।

यमुना में पाई गईं मृत मछलियां

बृहस्पतिवार को यमुना में क्रूज चलाने के दौरान नदी में कुछ मछलियां मृत पाई गई थीं। इसके बाद इंटरनेट मीडिया और अन्य प्लेटफार्म पर यह अफवाह फैलाई गई कि नदी में केमिकल डालने की वजह से मछलियों की मौत हुई है। पुलिस अब इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर सक्रिय संबंधित हैंडल की जांच करेगी।

फिलहाल एफआइआर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म की पड़ताल के आधार पर अफवाह फैलाने और शरारत करने वालों की पहचान की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में जहरीली हवा का कहर जारी, 'बहुत खराब' श्रेणी में AQI; अब बारिश से राहत की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।