विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिकअप में भरकर दिल्ली लाई जा रही थी 2.69 लाख नकली सिगरेट, पुलिस ने दबोचा; सोनीपत की फैक्ट्री भी सील

Published: Sat, 21 Nov 2026 12:29 PM (IST)

रोहिणी जिला पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने दिल्ली में 2.69 लाख नकली सिगरेट के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद सोनीपत के कुंडली में चल रही एक अवैध सिगरेट निर्माण इकाई का भी भंडाफोड़ किया गया, जहां मशीनें और कच्चा माल बरामद हुआ।

2.69 लाख नकली सिगरेट के साथ सोनीपत का युवक गिरफ्तार। जागरण

2.69 लाख नकली सिगरेट के साथ सोनीपत का युवक गिरफ्तार। जागरण

HighLights

  1. रोहिणी पुलिस ने 2.69 लाख नकली सिगरेट जब्त कीं।

  2. सोनीपत से कुणाल नामक सप्लायर को गिरफ्तार किया गया।

  3. नाथूपुर गांव में अवैध सिगरेट निर्माण इकाई का भंडाफोड़।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। नकली सिगरेट के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोहिणी जिला पुलिस की नारकोटिक्स टीम ने सोनीपत के कुणाल (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

आरोपित के कब्जे से 2,69,600 नकली सिगरेट बरामद हुई है। सिगरेट की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही महिंद्रा पिकअप को भी जब्त किया है।

आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत स्थित कुंडली के नाथूपुर गांव में चल रही एक संदिग्ध अवैध सिगरेट निर्माण इकाई का भी भंडाफोड़ किया है। वहां सिगरेट बनाने की कई मशीन, दो रैपर मशीन और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया है।

19 नवंबर को पुलिस को मिली ये सूचना

पुलिस के अनुसार, नारकोटिक्स सैल को 19 नवंबर को सूचना मिली थी कि दक्षिण रोहिणी थाना क्षेत्र में नकली सिगरेट की खेप पहुंचाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसआई अशोक तोमर, हेड कांस्टेबल नजमु और सुमित की टीम ने रोहिणी सेक्टर-3 में जाल बिछाया।

इस दौरान महिंद्रा पिकअप में कुणाल को पकड़ लिया गया। आरोपित से नकली सिगरेट बरामद हुईं। इसके बाद दक्षिण रोहिणी थाने में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपित कुणाल निवासी नाथूपुर गांव कुंडली सोनीपत ने बताया कि सिगरेट की खेप नाथूपुर स्थित एक अवैध निर्माण इकाई से लाई गई थी।

C-141-1-NOI1818-337601

छापेमारी में नकली सिगरेट बनती मिलीं

सूचना पर सोनीपत में टीम को छापेमारी के दौरान संदिग्ध रूप से नकली सिगरेट बनाने का काम होता मिला। पुलिस ने 97 किलोग्राम नकली सिगरेट के डिब्बों के कवर, 20.4 किलोग्राम नकली फिल्टर रोल और 17.7 किलोग्राम सादे सफेद फिल्टर बरामद किए। इसके अलावा एक सिगरेट बनाने की मशीन और दो रैपर मशीनें भी जब्त कीं।

पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि नकली सिगरेट कहां-कहां तैयार की जा रही थीं और किन-किन इलाकों में इनकी सप्लाई की जाती थी। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

यह भी पढ़ें- शादी के डर और नौकरी की तलाश में झारखंड से भागकर दिल्ली पहुंचीं दो सहेलियां, विहिप ने जताई थी तस्करी की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।