विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहीं आपकी Levi's की जींस नकली तो नहीं! दिल्ली में फैक्ट्री का भंडाफोड़; Zara सहित कई ब्रांड्स का फर्जी माल जब्त

Published: Fri, 15 May 2026 01:11 PM (IST)

पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में नकली ब्रांडेड जींस बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।

HighLights

  1. नारायणा में नकली ब्रांडेड जींस फैक्ट्री का भंडाफोड़।

  2. लेवाइस, जारा, केल्विन क्लाइन की नकली जींस बरामद।

  3. चार आरोपी गिरफ्तार, हजारों जाली लेबल जब्त।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। यदि आप बाजार से लेवाइस, जारा या टामी हिलफिगर जैसे महंगे ब्रांड्स की जींस खरीदने की सोच रहे हैं तो शॉपिंग पर जाने से जरा सावधान रहें।

पश्चिमी जिला पुलिस की डीआइयू ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नारायणा औद्योगिक क्षेत्र की बंद दीवारों के पीछे आपकी पसंदीदा ब्रांडेड जींस का "फर्जी खेल" खेल रहे थे।

सिलाई मशीनें बरामद की

पुलिस ने एक साथ चार जगहों पर छापामारी कर भारी मात्रा में लेवाइस, जारा, केल्विन क्लाइन और टामी हिलफिगर जैसे नामी ब्रांड्स की नकली जींस, हजारों जाली लेबल और सिलाई मशीनें बरामद की हैं।

पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि नारायणा इलाके में नामी अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के कापीराइट और ट्रेडमार्क का उल्लंघन कर नकली कपड़े बनाए जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर एक टीम का गठन किया गया। कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से चार ठिकानों पर एक साथ छापामारी की।

लाखों का सामान और मशीनें जब्त

छापामारी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में तैयार जींस और कच्चा माल मिला। ब्रांड प्रतिनिधियों ने मौके पर ही पुष्टि की कि ये सभी कपड़े नकली हैं। पुलिस ने मौके से 3,400 से अधिक तैयार नकली ब्रांडेड जींस मिले। साथ ही 9,000 से ज्यादा जाली लेबल और टैग्स बरामद हुए। मौके से सात भारी औद्योगिक सिलाई मशीनें (जिनका उपयोग नकली माल सिलने में होता था) जब्त की हैं।

पुलिस ने इस मामले में चार प्रमुख आरोपियों को पकड़ा है, जो अलग-अलग यूनिट चला रहे थे। इनमें कीर्तिनगर निवासी विपिन सरदाना जिसके पास से सबसे ज्यादा 2,510 नकली जींस और 4 मशीनें मिलीं। इंद्रपुरी निवासी ऋषभ गर्ग जो केल्विन क्लाइन की जींस और लेवाइस का कच्चा माल बना रहा था।

यह भी पढ़ें- Levi's समेत ब्रांडेड कंपनी की नकली जींस बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार आरोपी

नोएडा निवासी नीरज भाम्बरी जो टॉमी हिलफिगर की नकली जींस के निर्माण में लगा था। इंद्रपुरी का रवि प्रकाश पकड़ा गया, जिसके पास से केल्विन क्लाइन की 300 जींस बरामद हुईं।

 

ब्रांड्स के अनुसार बरामदगी का विवरण

ब्रांड जींस (संख्या) अन्य सामग्री कुल आइटम्स
लेवाइस (Levi's) 780 1800 लेबल और पैकिंग कवर 2580
ज़ारा (Zara) 720 3400 जाली लेबल 4120
केल्विन क्लाइन (Calvin Klein) 1,136 1012 टैग 2,148
टामी हिलफिगर (Tommy Hilfiger) 820 3100 लेबल 3,920