विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Levi's समेत ब्रांडेड कंपनी की नकली जींस बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने दबोचे चार आरोपी

Published: Fri, 06 Feb 2026 10:27 AM (IST)

दिल्ली पुलिस की डीआईयू ने लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में नकली ब्रांडेड जींस बनाने और बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ ...और पढ़ें

लिवाइस, जारा और सीके के नाम से नकली जींस बेचते थे आरोपी। जागरण

लिवाइस, जारा और सीके के नाम से नकली जींस बेचते थे आरोपी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की जिला जांच इकाई (डीआईयू) ने नामी ब्रांड्स की नकली जींस तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में छापामारी कर भारी मात्रा में नकली लिवाइस, जारा और सीके ब्रांड की जींस, टैग, लेबल और सिलाई मशीनें बरामद की हैं।

वहीं, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मो. शादिक अनवर, रोशन झा, राजेश गुप्ता और साजन कुमार के रूप में हुई है। आरोपित नकली ब्रांडेड जींस और कपड़ों पर प्रतिष्ठित कंपनियों के टैग और लेबल लगाकर उन्हें असली बताकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेच रहे थे।

उत्तरी-पश्चिमी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि तीन फरवरी को लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस दौरान बी-71, बी-40/2 और बी-28 परिसरों से हजारों नकली जींस, पैंट, शर्ट, टैग, लेबल और तीन सिलाई मशीनें बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार, बरामदगी में दो हजार से अधिक नकली जीन्स पैंट और सैकड़ों टैग व लेबल शामिल हैं। डीआईयू टीम को नकली ब्रांडेड कपड़ों के निर्माण और बिक्री की शिकायत मिली थी, जिसके बाद विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें- दिल्ली का ‘मर्डर स्पॉट’ बना यमुनापार, सड़कों पर बेखौफ कत्ल! साल की शुरुआत में ही 15 वारदातों से उठे सवाल

थाना केशव पुरम में ट्रेडमार्क अधिनियम की धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।