दिल्ली में CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान ने लगाए संगीन आरोप
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस में सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अंसारी ने दिपके के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दिल्ली पुलिस से की अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी की मांग। वीडियो ग्रैब
HighLights
फैजान अंसारी ने अभिजीत दीपके के खिलाफ पुलिस में शिकायत की।
अंसारी ने दीपके के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।
दिल्ली पुलिस से अभिजीत दीपके की तत्काल गिरफ्तारी की मांग।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने सीजेपी (सीजेपी) पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अंसारी का आरोप है कि दिपके के लोगों ने उन पर हमला किया।
फैजान अंसारी ने कहा, 'आज मैंने सीजेपी पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली डीसीपी के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई है, क्योंकि मेरे पास सबूत हैं कि उनके लोगों ने मुझ पर हमला किया। मुझे पुणे और औरंगाबाद में हमले का सामना करना पड़ा। इन घटनाओं को लेकर पहले से ही दो मामले दर्ज हैं। मैं चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस तुरंत दिपके को गिरफ्तार करे।'
#WATCH | Delhi: On filing a police complaint against CJP founder Abhijeet Dipke, a social media influencer, Faizan Ansari says, “Today, I have filed a written complaint against Abhijeet Dipke, the founder of the CJP party, with the Delhi DCP, because I have proof that his men… pic.twitter.com/Fol499Cmpi
— ANI (@ANI) August 4, 2026
अंसारी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक को सही समय पर हिरासत में लेने के कारण दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिपके अपने निजी हितों के लिए यह सब कर रहे हैं। यह शिकायत दिल्ली में दर्ज कराई गई है। मामले में आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जाएगी।
