विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली की सबसे ऊंची इमारत बनकर तैयार, कड़कड़डूमा में DDA की 48 मंजिला बिल्डिंग में 1026 प्रीमियम फ्लैट्स

Published: Wed, 11 Nov 2026 11:59 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 12:07 PM (IST)

कड़कड़डूमा में विकसित किया जा रहा ईस्ट दिल्ली हब का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जिसमें 48 मंजिला आवासीय टावर राजधानी की सबसे ऊंची इमारत होगी।

उपराज्यपाल ने किया निरीक्षण

उपराज्यपाल ने किया निरीक्षण

HighLights

  1. कड़कड़डूमा में ईस्ट दिल्ली हब का निर्माण अंतिम चरण में।

  2. 48 मंजिला टावर दिल्ली की सबसे ऊंची आवासीय इमारत होगी।

  3. उपराज्यपाल ने समय पर परियोजना पूरी करने के निर्देश दिए।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कड़कड़डूमा में विकसित किए जा रहे ईस्ट दिल्ली हब का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। परियोजना के तहत 48 मंजिला आवासीय टावर तैयार किया जा रहा है, जिसकी ऊंचाई करीब 155 मीटर होगी।

इसके पूरा होने पर यह राजधानी की सबसे ऊंची आवासीय इमारत होगी। मंगलवार को उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने परियोजना का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय टावरों में चल रहे फिनिशिंग कार्यों और नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया।

साथ ही दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) और निर्माण एजेंसी एनबीसीसी को आपसी समन्वय के साथ काम पूरा करने और परियोजना का समय पर हस्तांतरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

30 हेक्टेयर में विकसित टीओडी परियोजना है ईस्ट दिल्ली हब

उपराज्यपाल ने कहा कि पूर्वी दिल्ली को टिकाऊ और सघन शहरी जीवन के क्षेत्र में एक मिसाल बनना चाहिए। परियोजना का निर्माण उसकी परिकल्पना के अनुरूप होना चाहिए। यहां करीब 30 हेक्टेयर में विकसित हो रहा ईस्ट दिल्ली हब ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) परियोजना है।

इसके तहत आवासीय, व्यावसायिक और नागरिक सुविधाओं को एक ही परिसर में विकसित किया जा रहा है। परियोजना के पहले चरण में डीडीए ने डीडीए टावरिंग हाइट्स नाम से प्रीमियम आवासीय योजना शुरू की थी।

east delhi hub

इसमें दो बेडरूम वाले 1026 फ्लैट शामिल हैं। परियोजना का सबसे ऊंचा आवासीय टावर 48 मंजिल और करीब 155 मीटर ऊंचा है। क्षेत्रीय विधायक ओपी शर्मा और डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

हरित क्षेत्र किया जा रहा विकसित

परियोजना में करीब 20 हजार वर्ग मीटर का केंद्रीय हरित क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। इसमें जागिंग ट्रैक, बच्चों के खेलने का स्थान, ओपन एयर जिम, क्रिकेट मैदान, बैडमिंटन कोर्ट और हरित क्षेत्र होंगे। निर्माण में मजबूती के लिए मिवान शटरिंग तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाले जिप्सम प्लास्टर का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में छठ पूजा के लिए DDA नहीं लेगा कोई शुल्क, रोशनी और सफाई को लेकर LG ने दिए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।