विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में छठ पूजा के लिए DDA नहीं लेगा कोई शुल्क, रोशनी और सफाई को लेकर LG ने दिए निर्देश

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:18 PM (IST)

दिल्ली के उपराज्यपाल ने डीडीए को छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त में घाट बनाने हेतु जमीन, तालाब और ...और पढ़ें

छठ पूजा के लिए तैयार किया जा रहा घाट। फोटो-जागरण आर्काइव

छठ पूजा के लिए तैयार किया जा रहा घाट। फोटो-जागरण आर्काइव

HighLights

  1. एलजी ने डीडीए को मुफ्त छठ घाट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

  2. पूजा स्थलों पर सफाई, रोशनी और सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।

  3. श्रद्धालुओं की सहायता के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे, समन्वय होगा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। छठ पूजा पर दिल्ली में श्रद्धालुओं को घाट बनाने के लिए डीडीए की जमीन, तालाब और सार्वजनिक स्थलों पर जगह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।

एलजी तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को डीडीए अधिकारियों को निर्देश दिया कि यमुना के खादर क्षेत्र, सार्वजनिक स्थलों और पार्कों में छठ घाट बनाने के लिए चिह्नित स्थान श्रद्धालुओं को बिना किसी शुल्क के दिए जाएं। साथ ही पूजा से पहले सभी स्थलों की सफाई और जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

सभी घाटों पर लगाए जाएंगे लाइट्स

एलजी ने शुक्रवार को डीडीए की छठ पूजा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिन स्थानों और तालाबों को छठ घाट बनाने के लिए चिह्नित किया गया है, उन्हें श्रद्धालुओं को सौंपने से पहले पूरी तरह साफ कराया जाए। सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था भी की जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान परेशानी न हो।

डीडीए के अनुसार, घाटों और अन्य स्थलों का आवंटन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इसमें स्थानीय जरूरतों, पहले से इस्तेमाल किए जा रहे स्थानों और श्रद्धालुओं की मांग को प्राथमिकता दी जाएगी। खासतौर पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखने को कहा गया है।

श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तैनात रहेंगे कर्मचारी

एलजी ने डीडीए को घाटों पर व्यवस्था संभालने और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश भी दिए। इसके लिए दिल्ली सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाने को कहा गया है।

दिल्ली जल बोर्ड और नगर निगम के साथ मिलकर पानी, सफाई और अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। छठ पूजा संपन्न होने के बाद घाटों और आसपास के स्थलों की सफाई कराने तथा उन्हें पहले जैसी स्थिति में बहाल करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- धनतेरस पर दिल्ली में लगा भीषण जाम, आनंद विहार में फंसी बसें; घर पहुंचने को बेताब यात्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।