भूकंप के झटकों से कांपी दिल्ली-NCR की धरती, तीव्रता 5.9 आंकी गई; अफगानिस्तान था केंद्र
शुक्रवार देर शाम राजधानी दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इन झटकों से लोगों में दहशत फैल ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस हुए।
दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 आंकी गई। इसका केंद्र अफगानिस्तान में था। भूकंप तकरीबन 9 बजकर 42 मिनट पर आया।
जैसे ही भूकंप के झटके महसूस हुए, लोग डर से अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। दफ्तरों से लोग बाहर आ गए। हालांकि कहीं से कोई जनहानि की खबर नहीं है।
Earthquake tremors felt in Delhi. Further details awaited. pic.twitter.com/2rHO9tzovE
— ANI (@ANI) April 3, 2026
जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए झटके
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की गहराई 175 किमी नीचे थी। इस कारण कहीं से जान-माल की क्षति की खबर नहीं मिली।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ कई इलाकों में पड़े ओले
