हरियाणा के झज्जर में छिपा था अदालत का भगोड़ा घोषित आरोपी, ट्रक ड्राइवर बनकर रह रहा अनिल गिरफ्तार
द्वारका अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित अनिल कुमार, जो ट्रक चालक बनकर झज्जर में छिपा था। वह अदालत में विचाराधीन मामले ...और पढ़ें
-1792002195034_m.webp)
भगोड़ा घोषित आरोपी गिरफ्तार। AI जनरेटेड
HighLights
भगोड़ा ट्रक चालक अनिल कुमार झज्जर से गिरफ्तार।
द्वारका अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया था।
पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे पकड़ा।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। अदालत में विचाराधीन मामले की सुनवाई से बच रहा भगोड़ा ट्रक चालक बनकर हरियाणा के झज्जर में रह रहा था।
द्वारका जिला पुलिस की एंटी-जेल बेल एंड प्रोक्लेम्ड आफेंडर्स सेल ने उसे झज्जर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नजफगढ़ के खेड़ा गांव निवासी अनिल कुमार (45) के रूप में हुई है।
दक्षिण-पश्चिम जिला स्थित द्वारका अदालत की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा प्रिया ने उसे 2 सितंबर 2026 को भगोड़ा घोषित किया था।
टीम गठित की गई
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के निर्देश पर भगोड़ों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एंटी-जेल बेल एंड प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर्स सेल की टीम गठित की गई।
मामले में सुनवाई से बच रहा था आरोपी
वहीं, जांच के दौरान टीम को सूचना मिली कि अनिल कुमार झज्जर में ट्रक चालक के रूप में काम कर रहा है। वह द्वारका अदालत में विचाराधीन मामले में सुनवाई से बच रहा था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम झज्जर पहुंची और जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली के नजफगढ़ थाने में भी सूचना दी गई।
अनिल कुमार के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। पुलिस के अनुसार, अनिल कुमार का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
