विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब पढ़ाई में आड़े नहीं आएगी तंगी, DU का SOL दे रहा 100% तक फीस माफी; 20 नवंबर तक करें आवेदन

Published: Thu, 05 Nov 2026 06:11 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए वित्तीय सहायता योजना शुरू ...और पढ़ें

डीयू का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग दे रहा है फीस में सौ फीसद छूट। फोटो: आर्काइव

डीयू का स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग दे रहा है फीस में सौ फीसद छूट। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को मिलेगी वित्तीय सहायता।

  2. 4 लाख से कम आय पर 100% फीस छूट।

  3. आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर, ऑनलाइन प्रक्रिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के स्कूल आफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ने की नौबत नहीं आएगी।

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को राहत देने के लिए एसओएल ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की वित्तीय सहायता योजना शुरू की है। इसके तहत विद्यार्थियों को फीस में 50 से 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया तीन नवंबर से शुरू हो चुकी है और विद्यार्थी 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योजना के तहत चार लाख रुपये से कम वार्षिक पारिवारिक आय वाले विद्यार्थियों को फीस में 100 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। वहीं, चार से आठ लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक रियायत दी जाएगी।

इसका लाभ एसओएल और कैंपस आफ ओपन लर्निंग (सीओएल) के विद्यार्थी उठा सकेंगे।

अगले साल फिर करना होगा आवेदन

एसओएल ने स्पष्ट किया है कि पिछले परीक्षा परिणाम में ईआर या बैकलॉग वाले विद्यार्थी इस योजना के पात्र नहीं होंगे। आवेदन के लिए चालू वित्त वर्ष का सरकारी आय प्रमाण पत्र, वर्तमान फीस रसीद, पिछली उत्तीर्ण परीक्षा की मार्कशीट और बैंक खाते का विवरण देना होगा।

इसके अलावा रोजगार की स्थिति (नौकरीपेशा, स्वरोजगार या बेरोजगार) से संबंधित हस्ताक्षरित शपथ पत्र भी जमा करना अनिवार्य है।

विद्यार्थी आवेदन फॉर्म एसओएल की वेबसाइट https://fss.oldcdu.in से डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि फीस में छूट का लाभ प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए अलग से लेना होगा। यानी अगले सत्र में भी पात्र विद्यार्थियों को दोबारा आवेदन करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- फटाफट चेक करें अपने इलाके का AQI, ये हैं प्रमुख वेबसाइट के नाम; दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।