फटाफट चेक करें अपने इलाके का AQI, ये हैं प्रमुख वेबसाइट के नाम; दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर
Delhi NCR AQI: दिल्ली-NCR में दिवाली से पहले ही प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, जहां AQI 700 के ...और पढ़ें
-1793875284492_m.webp)
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर। AI जनरेटेड इमेज
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में AQI 700 के पार पहुंचा।
5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक।
लोगों को घर से निकलने पर मास्क पहनने की सलाह।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Air pollution delhi: दिल्ली-एनसीआर में दीवाली (Diwali) से पहले ही प्रदूषण अपने चरम पर पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार सुबह AQI 700 के पार दर्ज किया गया है। इसके साथ ही सुबह के समय विजिबिलिटी भी कम रही।
राजधानी दिल्ली और आसपास सटे शहरों के लोगों की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं। क्योंकि दीवाली पर जमकर पटाखे फोड़े जाएंगे, जिस वजह से एनसीआर की हवा और जहरीली हो जाएगी।
आसानी से चेक करें AQI
अगर आपको अपने या किसी दूसरे इलाके का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi AQI Today) चेक करना हो तो कुछ वेबसाइट के जरिए आप आसानी से (Air Quality Check) चेक कर सकते हैं।
लोगों को मास्क लगाने की सलाह
दिल्ली-एनसीआर में लगातार प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले मास्क जरूर पहनें। मास्क लगाने से काफी हद तक आप जहरीली हवा से अपना बचाव कर सकते हैं।
20 नवंबर तक निर्माण पर रोक
वहीं, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में 5 नवंबर से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। अगर कोई भी नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन वेबसाइट पर चेक करें AQI
- iqair.com
- aqi.in
- aqicn.org
- cpcb.gov.in
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में AQI 700 के पार, 20 नवंबर तक निर्माण और तोड़फोड़ पर रोक; सुबह-शाम में विजिबिलिटी घटी