विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मॉडर्न मिजाज, देसी अंदाज... छठ के जरिये जड़ों से जुड़ रहे Gen-Z; लोकगीतों के साथ मनाया उत्सव

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:31 PM (IST)

डीयू के नार्थ कैंपस में छठ महापर्व के दौरान जेन-जी ने पारंपरिक गीतों और लोकनृत्यों से अपनी जड़ों से जुड़ाव ...और पढ़ें

डीयू नार्थ कैंपस में आयोजित अर्घ्य कार्यक्रम में छठ के महत्व पर नाटक का मंचन करते विद्यार्थी सौ. आयोजक

डीयू नार्थ कैंपस में आयोजित अर्घ्य कार्यक्रम में छठ के महत्व पर नाटक का मंचन करते विद्यार्थी सौ. आयोजक

HighLights

  1. डीयू में जेन-जी ने छठ महापर्व को उत्साह से मनाया।

  2. पारंपरिक गीतों, लोकनृत्यों से युवाओं ने अपनी संस्कृति दर्शाई।

  3. पूर्वांचल परिवार ने युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़े रखा।

शालिनी देवरानी, दक्षिणी दिल्ली। डीयू के नार्थ कैंपस में जब छठी मइया के पारंपरिक गीत गूंजे और पूर्वांचल के लोकगीतों पर विद्यार्थियों ने कथक की प्रस्तुति दी तो माहौल लोकसंस्कृति के रंग में रंग गया। किसी ने रोल प्ले के जरिये छठ महापर्व का महत्व बताया, तो किसी ने कविताओं से इससे जुड़ी परंपराओं को जीवंत किया।

दिलचस्प बात रही कि प्रस्तुतियां देने वाले कोई कलॉकार नहीं, बल्कि वही जेन-जी थे जो आमतौर पर इंस्टाग्राम रील्स या वीकेंड पार्टी में व्यस्त रहते हैं। छठ महापर्व आते ही इनका अंदाज बदल जाता है।

किसी की प्लेलिस्ट में छठी मइया के गीत हैं, कोई मां के साथ ठेकुआ बनाने में हाथ बंटा रहा है तो कोई दउरा सजाने में जुटा है। इससे साफ है कि छठ के बहाने जेन जी अपनी जड़ों से जुड़ रहे हैं।

डीयू के विभिन्न कालेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को एक मंच पर जोड़ने के लिए पूर्वांचल परिवार सक्रिय है। इसके तहत डीयू के हर कालेज में समितियां बनी हैं, जो सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियां करती हैं। ग्रुप से करीब तीन हजार विद्यार्थी जुड़े हैं।

छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा दिखी

इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी भाषा, लोकगीत, कलॉ और परंपराओं से जोड़े रखना है। पिछले दिनों डीयू में आयोजित कार्यक्रम में छठ महापर्व की सांस्कृतिक छटा दिखी। युवाओं ने छठी मइया के पारंपरिक गीत गाए, पर्व की मान्यताओं से जुड़ी प्रस्तुतियां दी। ट्रेंडिंग गानों पर झूमने वाली पीढ़ी छठ से जुड़कर बता रही है कि मॉडर्न होने का मतलब अपनी जड़ों से दूर होना नहीं है।

अर्घ्य कार्यक्रम की मुख्य कोआर्डिनेटर के तौर पर कोशिश रही कि युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ा जाए। छठ पर मां के साथ प्रसाद बनाना और घर सजाना मुझे बेहद पसंद है। - शिवानी जायसवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज

पढ़ाई के लिए भले ही दिल्ली रहते हैं लेकिन छठ दिल के बेहद करीब है। डीयू में कराए कार्यक्रम का मकसद युवाओं को अपनी परंपरा, पहचान और संस्कृति से जोड़ना था। - नील नयन, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज

मैं हर छठ में सोनपुर जाता हूं। छठ घाट की सफाई करना, दादाजी के साथ जाकर फल और सब्जियां लॉना, प्रसाद व खाना बनाने में मदद करने से लेकर दउरा सजाने तक का काम करता हूं। - मयंक कुमार, छात्र, डीयू

मेरे घर में मां, भाई और भाभी छठ का व्रत करते हैं। घाट तक दउरा ले जाने से लेकर पूजन सामग्री लॉने और प्रसाद तैयार करने तक का काम मैं करता हूं। छठ से जुड़ा हर काम पसंद है। - अभिषेक, लॉ स्टूडेंट

यह भी पढ़ें- IITF 2026: दिल्ली से लद्दाख और झारखंड तक... ट्रेड फेयर में दिखी 'विकास और विरासत' की अनोखी झलक; क्या है खास?


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।