विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IITF 2026: दिल्ली से लद्दाख और झारखंड तक... ट्रेड फेयर में दिखी 'विकास और विरासत' की अनोखी झलक; क्या है खास?

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:30 PM (IST)

भारत मंडपम में 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 'विकास और विरासत' थीम के साथ शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

दिल्ली, झारखंड और लद्दाख पवेलियन का उद्घाटन।

दिल्ली, झारखंड और लद्दाख पवेलियन का उद्घाटन।

HighLights

  1. 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 भारत मंडपम में शुरू।

  2. दिल्ली पवेलियन ने 'विकास और विरासत' थीम को प्रदर्शित किया।

  3. लद्दाख और झारखंड पवेलियन का भी उद्घाटन, मुख्यमंत्रियों ने किया अवलोकन।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत मंडपम में 45वां इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026 शुरू हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पवेलियन का उद्घाटन किया और इस साल इसकी थीम विकास और विरासत है।

14 से 27 नवंबर तक चलने वाले मेले में विभिन्न राज्यों के 3500 से ज्यादा एग्जीबिटर्स और 11 देशों के पवेलियन हैं। बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश पार्टनर स्टेट हैं, जबकि दिल्ली, असम, झारखंड और पश्चिम बंगाल फोकस स्टेट हैं।

WhatsApp Image 2026-11-14 at 13.06.11

दिल्ली पवेलियन को हॉल नंबर 2-5 के प्राइम लोकेशन में जगह मिली है। दिल्ली पवेलियन में विरासत से विकास तक की रुपरेखा पेश की गई है। इसमें चांदनी चौक रीडेवलपमेंट, यमुना रिवरफ्रंट, हेल्थ और एजुकेशन मॉडल की डिजिटल है।

लद्दाख और झारखंड पवेलियन का भी हुआ उद्घाटन

आईआईटीएफ 2026 में लद्दाख पैवेलियन का उदघाटन लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने किया। उनके साथ में पत्नी संगीता सक्सेना भी मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।

WhatsApp Image 2026-11-14 at 13.20.02

आईआईटीएफ 2026 में झारखंड पैवेलियन का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उदघाटन किया इस दौरान उन्होंने स्टॉल्स का अवलोकन भी किया।

WhatsApp Image 2026-11-14 at 13.39.13

WhatsApp Image 2026-11-14 at 14.06.21 (1)

WhatsApp Image 2026-11-14 at 14.06.22

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।