विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के बस डिपो पर खुलेंगे पेट्रोल पंप, कमाई बढ़ाने के लिए IOCL से हाथ मिलाने की तैयारी में DTC

Published: Sat, 21 Nov 2026 04:35 PM (GMT+05:30)

दिल्ली परिवहन निगम अपने बस डिपो में पेट्रोल पंप स्थापित करने की तैयारी कर रहा है, जिसके लिए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ गठजोड़ की योजना है। इसका उद्देश्य बसों के किराए के अलावा आय के नए स्रोत विकसित करना है।

डीटीसी बस डिपो पर खुलेंगे पेट्रोल पंप। फोटो- जागरण आर्काइव

डीटीसी बस डिपो पर खुलेंगे पेट्रोल पंप। फोटो- जागरण आर्काइव

HighLights

  1. डीटीसी बस डिपो में पेट्रोल पंप स्थापित करने की योजना।

  2. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ गठजोड़ की तैयारी।

  3. आय के नए स्रोत विकसित कर आर्थिक स्थिति मजबूत करना।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) अपने बस डिपो में पेट्रोल पंप स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए डीटीसी इंडियन आयल कॉरपोरेशन (आइओसीएल) के साथ गठजोड़ करने की योजना बना रही है। इसका उद्देश्य बसों से मिलने वाले किराये के अलावा आय के नए स्रोत विकसित करना है।

हाल ही में हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई है। आइओसीएल के साथ परियोजना का खाका तैयार करने के साथ ही अन्य कंपनियों के सहयोग से भी ऐसी योजनाएं शुरू करने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

डीटीसी को कैसे मिलेगा फायदा?

योजना के तहत बस डिपो में स्थापित होने वाले पेट्रोल पंप कंपनी के स्वामित्व और कंपनी द्वारा संचालित (सीओसीओ) मॉडल पर चलाए जाएंगे। इससे पेट्रोल पंपों पर संचालन संबंधित कंपनी करेगी, जबकि इससे होने वाली आय का हिस्सा डीटीसी को मिलेगा।

वर्तमान में डीटीसी के 37 बस डिपो चालू हैं। इनमें उपयुक्त स्थानों पर पेट्रोल पंप स्थापित करने की संभावना तलाशी जा रही है।

क्या है डीटीसी का नेक्सट प्लान?

बता दें कि डीटीसी अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कई अन्य विकल्पों पर भी काम कर रही है। इसमें बसों पर विज्ञापन, बसों के पूरे बाहरी हिस्से पर विज्ञापन लगाने की योजना शामिल है। हालांकि, बसों पर पूरे बाहरी हिस्से में विज्ञापन लगाने की योजना अभी शुरू नहीं हो सकी है।

इसके लिए विज्ञापन एजेंसी की नियुक्ति होनी बाकी है। वहीं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत डिपो की जमीन का पुनर्विकास भी शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक, नवंबर 2025 तक डीटीसी की औसत आय 91.11 करोड़ रुपये दर्ज की गई है, जबकि पिछले पूरे वित्त वर्ष में यह 68.05 करोड़ रुपये थी। डीटीसी के बेड़े में करीब सात हजार बसें हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिना मंजूरी नहीं चलेंगी डेयरी और गौशालाएं, DPCC ने 15 दिन में आवेदन करने का दिया आदेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।