डीटीसी ने पांच डिपो से हटाए अपने ड्राइवर, बुराड़ी-रोहिणी समेत कई जगह JBM के चालक संभालेंगे जिम्मेदारी
डीटीसी ने जेबीएम ईको टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते के तहत पांच डिपो में अपने चालकों को हटाकर संविदा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
डीटीसी ने जेबीएम ईको टेक के साथ समझौते के तहत बदलाव किया।
पांच डिपो में डीटीसी के चालकों की जगह संविदा चालक तैनात।
संविदा चालकों का वेतन जेबीएम ईको टेक प्राइवेट लिमिटेड देगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने जेबीएम ईको टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुए समझौते के तहत संविदा चालकों की तैनाती में बदलाव किया है।
29 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार कंपनी के संविदा चालकों को बुराड़ी, रोहिणी सेक्टर-37 प्रथम, रोहिणी सेक्टर-37 द्वितीय, राजघाट-2ए और गाजीपुर डिपो में तैनात किया गया है।
समझौते के अनुसार जेबीएम देगा वेतन
डीटीसी ने संबंधित डिपो में तैनात अपने चालकों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नई तैनाती वाले डिपो में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं। चालकों को जेबीएम ईको टेक प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत रिपोर्ट करना होगा।
आदेश में कहा गया है कि चालकों का वेतन समझौते के अनुसार जेबीएम ईको टेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिया जाएगा।
डीटीसी के उप प्रबंधक (कार्मिक) की ओर से जारी आदेश में संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधकों और डिपो प्रबंधकों को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि गत दिनों बस कंपनियों के चालकों की हड़ताल से जनता को बचाने के लिए बसों पर अपने 2700 चालक लगा दिए थे।
