विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'झूठ का पुलिंदा है सोनिया गांधी की किताब', 1984 सिख दंगों पर DSGMC ने उठाए सवाल; कांग्रेस से माफी मांगने को कहा

Published: Thu, 12 Nov 2026 09:31 AM (IST)

डीएसजीएमसी ने सोनिया गांधी की पुस्तक में 1984 के सिख विरोधी दंगों और राजीव गांधी की भूमिका को लेकर किए ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर अपनी पुस्तक में सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लग रहा है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर अपनी पुस्तक में सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लग रहा है।

HighLights

  1. हरमीत सिंह कालका और जगदीप सिंह काहलों ने पुस्तक के दावों पर सवाल उठाए।

  2. राजीव गांधी के बयान और कांग्रेस नेताओं की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए।

  3. डीएसजीएमसी ने कांग्रेस और सोनिया गांधी से सिख समुदाय से माफी मांगने को कहा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अपनी पुस्तक में सच्चाई को तोड़-मरोड़कर पेश करने और अपने परिवार को क्लीन चिट देने का प्रयास किया है। यह पुस्तक सच्चाई सामने लाने के बजाय झूठ का पुलिंदा है।

राजनीतिक विरासत पर लगे दाग को धोने का प्रयास

जगदीप ने कहा कि पुस्तक के माध्यम से एक बार फिर गांधी परिवार की राजनीतिक विरासत पर लगे दाग को धोने का प्रयास किया है। चाहे आपातकाल के मामले में इंदिरा गांधी का बचाव हो या 1984 के सिख कत्लेआम में राजीव गांधी को निर्दाेष साबित करने की कोशिश, हर मामले में तथ्यों को अपनी सुविधा के अनुसार पेश किया गया है।

सिख परिवारों को दशकों तक न्याय के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ा?

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का यह दावा कि राजीव गांधी सिखों के कत्लेआम से दुखी थे, इतिहास में दर्ज उनके विवादित बयान से मेल नहीं खाता। राजीव गांधी ने सिखों की हत्या पर बयान दिया था कि ‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती है’ आज भी सिखों के घाव को हरा कर देता है। यदि वह वास्तव में दुखी थे तो फिर हत्यारों को राजनीतिक संरक्षण क्यों मिलता रहा और पीड़ित सिख परिवारों को दशकों तक न्याय के लिए संघर्ष क्यों करना पड़ा?

'सोनिया गांधी व कांग्रेस को देश व सिखों से माफी मांगनी चाहिए'

उन्होंने कहा कि अब सोनिया गांधी द्वारा भी यह स्वीकार किया जाना कि 1984 के सिख कत्लेआम में कांग्रेस के लोग शामिल थे, अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसे में ऐतिहासिक सच्चाई से मुंह मोड़ने के बजाय कांग्रेस पार्टी को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। सोनिया गांधी व कांग्रेस को देश व सिखों से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, जहां घुटता था दम, वहां अब राहत; नए इलाकों में बढ़ा प्रदूषण

यह भी पढ़ें- डेटा गायब न होता तो दीवाली पर 49 प्रतिशत ज्यादा दर्ज होता दिल्ली का प्रदूषण, CREA की रिपोर्ट में खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।