विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

842 करोड़ के घोटाले के बीच दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को मिला नया मुखिया, डॉ. अतुल मोहन कोचर बने DGHS

Published: Mon, 23 Nov 2026 07:46 PM (GMT+05:30)

दिल्ली को 21 महीने बाद डॉ. अतुल मोहन कोचर के रूप में नया पूर्णकालिक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक मिला है। यह नियुक्ति विभाग में लगातार बदलाव और विवादों के बाद हुई है, जिससे प्रशासनिक स्थिरता की उम्मीद है।

डॉ. अतुल मोहन कोचर को दिल्ली का डीजीएचएस बनाया गया। फोटो: इंटरनेट

डॉ. अतुल मोहन कोचर को दिल्ली का डीजीएचएस बनाया गया। फोटो: इंटरनेट

HighLights

  1. डॉ. अतुल मोहन कोचर दिल्ली के नए पूर्णकालिक डीजीएचएस नियुक्त।

  2. यह नियुक्ति 21 महीने के विवादों और घोटालों के बाद हुई।

  3. डॉ. कोचर पहले NABH के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के करीब 21 महीने बाद स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) को नया पूर्णकालिक निदेशक मिला है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने डॉ. अतुल मोहन कोचर को इस पद पर नियुक्त किया है। 21 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार वह तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारी संभालेंगे।

जीटीबी अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद कुमार से डीजीएचएस का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। डॉ. कोचर इससे पहले राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (NABH) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) थे।

दिसंबर 2019 से मार्च 2026 तक उन्होंने इस पद पर काम किया। इससे पहले वह मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज और लोकनायक अस्पताल में त्वचा रोग विभाग में प्रोफेसर एवं परामर्शदाता रहे हैं।

21 महीने बाद मिला पूर्णकालिक निदेशक

दिल्ली के स्वास्थ्य प्रशासन में डीजीएचएस का पद पिछले करीब दो वर्षों से लगातार बदलाव और विवादों के कारण चर्चा में रहा है। भाजपा सरकार बनने के समय इस पद पर डॉ. वंदना बग्गा थीं, जिन्हें जनवरी 2025 में निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद अप्रैल 2025 में डॉ. रति मक्कड़ को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन करीब तीन महीने बाद उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले लिया। अगस्त 2025 में डॉ. वत्सला अग्रवाल को नया महानिदेशक बनाया गया।

842 करोड़ रुपये के दवा और चिकित्सा उपकरण खरीद घोटाले में नाम आने के बाद उन्हें नौ जून 2026 को निलंबित कर दिया गया, जिसके बाद भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल वह जमानत पर हैं।

अतिरिक्त प्रभार से चल रहा था काम

इसके बाद जग प्रवेश चंद्र अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा जैन को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई, लेकिन वह चिकित्सा अवकाश पर चली गईं। इसके बाद दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे अधिकारियों को भी जिम्मेदारी देने का प्रयास किया।

पर कोई भी इसके लिए तैयार नहीं हुआ। इसके चलते विभाग को अतिरिक्त प्रभार से काम चलाना पड़ा। सूत्रों के अनुसार एक अधिकारी ने पद संभालने से इनकार कर दिया और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की इच्छा तक जता दी।

ऐसे में जीटीबी अस्पताल के डॉ. विनोद कुमार को अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा था। लगातार विवादों और प्रशासनिक दबाव के बीच अब डॉ. अतुल मोहन कोचर की दिल्ली राज्य सेवा में वापसी के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से गाजियाबाद का सफर होगा सुपरफास्ट, कश्मीरी गेट तक सिग्नल फ्री होगा जीटी रोड; बनेंगे 4 यू-टर्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।