दीवाली की खरीदारी से दिल्ली में लगा जाम, चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस में उमड़ी भीड़
दिल्ली में दीवाली की खरीदारी के कारण रविवार को चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस जैसे इलाकों में भारी भीड़ देखा गया।

दीवाली की खरीदारी करते लोग। फोटो- एएनआई
HighLights
दिल्ली में दिवाली की खरीदारी का उत्साह जारी।
चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस में उमड़ी भारी भीड़।
खरीदारी के कारण दिल्ली की सड़कों पर लगा जाम।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली में लोगों की शॉपिंग अभी भी जारी है। रविवार को भारी संख्या में लोग खरीदारी के लिए लोग चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस पहुंचे।
चांदनी चौक और भागीरथ पैलेस दिल्ली का थोक बाजार है। दीवाली में घर सजाने का सामान इन बाजारों में सस्ता मिलात है, जिसे खरीदने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
#WATCH | Delhi: People visit Chandni Chowk and Bhagirath Palace for Diwali shopping as the city celebrates the festival of lights. #Diwali🪔 https://t.co/DHlAE0N96m
— ANI (@ANI) November 8, 2026
दीवाली पर घर पहुंचने की कोशिश में लोग
दीवाली पर घर पहुंचने की चाह में शनिवार को भारी संख्या में लोग दिल्ली से निकले थे। जिसके कारण आनंद विहार समेत कई इलाकों में देर रात तक जाम देखने को मिला। इसके अलावा दिल्ली की सीमाओं पर भी भीड़ नजर आई।
दिल्ली में बीएस-6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर बैन है, जिसकी वजह से सीमाओं पर लगातार भीड़ नजर आ रही है। राजधानी के सटे राज्यों के लोग अपने-अपने घर पहुंचने की कोशिश करते रहे। जिसकी वजह से दिल्ली में भीषण जाम लगा रहा।