दीवाली पर 'जहरीली' हुई दिल्ली-NCR की हवा, AQI 390 के पार; राजधानी में फिर गहराया सांसों का संकट
दीवाली के अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। राजधानी दिल्ली में एक्यूआई 390 ...और पढ़ें
-1794102582546_m.webp)
दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा का कहर। ANI
HighLights
दीवाली पर दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता गंभीर।
राजधानी में एक्यूआई 390 के पार दर्ज।
इंडिया गेट के पास एक्यूआई 398 रहा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Pollution Today: दीवाली के अवसर पर आज रविवार को जहां दिल्ली-एनसीआर के आशियाने रोशनी से जगमगा रहे हैं तो वहीं दमघोंटू हवा से सांसों पर संकट और बढ़ गया है। आज सुबह राजधानी दिल्ली में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 398 दर्ज किया गया है, जो कि 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिल्ली का औसत AQI 364 से 369 के बीच दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। कई निगरानी केंद्रों पर यह 400 के पार पहुंच गया।
AQI 400 पार
आईआईटी दिल्ली के आसपास AQI 440 से 452 तक रहा, जबकि पंजाबी बाग, जहांगीरपुरी, रोहिणी, आरके पुरम और विवेक विहार जैसे इलाकों में भी 400 से ऊपर के आंकड़े दर्ज हुए।
बच्चों और बुजुर्गों को सलाह
शहर के 59 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 16 से 22 केंद्रों पर हवा गंभीर श्रेणी में रही। दृश्यता काफी कम हो गई है और लोग मास्क लगाकर निकलने को मजबूर हैं। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है।