विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली की आतिशबाजी में कहीं आशियाने जले तो कहीं खाक हो गईं दुकानें, 10 साल के बच्चे की मौत; NCR की बड़ी घटनाएं

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:28 PM (IST)

दिल्ली-NCR में दिवाली पर आतिशबाजी के दौरान कई जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं, जिससे संपत्ति का नुकसान हुआ। ...और पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में दीवाली के दिन कई जगहों पर आग की घटनाएं हुईं। जागरण

दिल्ली-एनसीआर में दीवाली के दिन कई जगहों पर आग की घटनाएं हुईं। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में अनार से 10 साल के बच्चे की दुखद मौत।

  2. गाजियाबाद में सोसायटी फ्लैट और फोम फैक्ट्री में आग लगी।

  3. गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी कई जगह आग की घटनाएं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में दीवाली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। पूजा करने के बाद लोगों ने रविवार की शाम को जमकर पटाखे जलाए। वहीं, आतिशबाजी के बीच एनसीआर के कई शहरों में आग तांडव भी देखने को मिला। जहां गाजियाबाद में एक सोसायटी के फ्लैट में फैक्ट्री में आग लगी तो वहीं गुरुग्राम के सदर बाजार में एक दुकान में आग लगी।

उधर, दिल्ली में अनार जलाते समय एक 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। आइए आपको दीवाली के दिन हुई घटनाओं के बारे में विस्तार से बताएंगे...

jagran News - 2026-11-09T121915.799

गाजियाबाद में सोसायटी के एक फ्लैट में लगी आग। जागरण

गाजियाबाद की सोसायटी में लगी आग

गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित जीएच-7 सोसायटी के टावर नंबर 7 की दसवीं मंजिल पर रविवार रात एक बंद फ्लैट में भीषण आग लग गई। सूचना पर क्रॉसिंग रिपब्लिक और कोतवाली अग्निशमन केंद्र से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की तीव्रता और धुएं को देखते हुए वैशाली अग्निशमन केंद्र से हाईड्रोलिक प्लेटफॉर्म भी बुलाया गया।

कड़ी मशक्कत पर पाया आग पर काबू

दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब पौन घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान फ्लैट में रखा घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई।

jagran News - 2026-11-09T122019.233

गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में लगी आग। जागरण

गाजियाबाद की फोम फैक्ट्री में लगी आग

गाजियाबाद में साउथ साइड जीटी रोड इंडस्ट्रियल में फोम बनाने की फैक्ट्री में रविवार शाम को आग लग गई। फैक्ट्री में फोम, गत्ते एवं अन्य सामान में तेजी से आग फैली। सूचना पर पहुंचीं दमकल की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

Delhi Fire

दिल्ली में 10 साल के बच्चे की मौत

दिल्ली के नरेला इलाके में रविवार रात को एक दर्दनाक घटना हो गई। हाथ में लेकर अनार जलाते समय 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से दीवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। बच्चे को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे हुई घटना?

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 9:45 बजे की है। बच्चा अपने घर के सामने हाथ में पकड़कर अनार पटाखा जला रहा था। इसी दौरान पटाखा अचानक फट गया और उसकी छाती में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-11-09 at 11.50.56

गुरुग्राम में मकान में लगी आग

गुरुग्राम में डीएलएफ फेज-4 स्थित ऑर्किड क्रिसेंट के मकान नंबर 5523 जी-फ्लोर में इलेक्ट्रिक पैनल में आग लग गई। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।

सदर बाजार में भी आग लगने की सूचना मिली, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस लाइन जे-टावर में लगी आग को फायर टीम ने समय रहते काबू कर लिया।

jagran News (797)

फरीदाबाद में कई जगह लगी आग

फरीदाबाद में दीवाली की रात पटाखों के कारण अलग-अलग जगहों पर आग लगी। मेवला महाराजपुर गांव के पास स्थित झुग्गियों में रॉकेट गिरने की वजह से आग लग गई। आग ने 10 से 12 झुग्गियों को अपने चपेट में लिया। करीब 12 दमकल गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर आतिशबाजी से दिल्ली में हादसों का कहर, कई फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग; एम्स में पहुंचे 42 झुलसे मरीज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।