विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रेन पकड़ने से पहले जान लें अपना 'रंग', नई दिल्ली स्टेशन पर रेलवे ने 'एंट्री गेट' 3 रंगों में बांटे

Published: Thu, 05 Nov 2026 08:14 PM (IST)

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दीपावली और छठ पूजा की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष कदम उठाए गए ...और पढ़ें

रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए एंट्री गेटों को तीन रंगाें में बांट दिया है। फोटो: चंद्र प्रकाश मिश्रा

रेलवे ने भीड़ प्रबंधन के लिए एंट्री गेटों को तीन रंगाें में बांट दिया है। फोटो: चंद्र प्रकाश मिश्रा

राज्य ब्यरो, नई दिल्ली। दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ संभालने के लिए रेलवे ने नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल सहित प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए हैं।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए अलग-अलग रंग के प्रवेश द्वार तय किए गए हैं। यात्रियों को अपनी टिकट श्रेणी के अनुसार निर्धारित गेट से ही स्टेशन में प्रवेश करना होगा।

नीले, हरे और पीले रंग से पहचानें अपना गेट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आरक्षित और अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के प्रवेश और निकास के रास्ते अलग किए गए हैं। इसके लिए अलग-अलग रंगों के गेट निर्धारित किए गए हैं।

आरक्षित श्रेणी के यात्री:

नीला रंग:  स्लीपर और एसी श्रेणी के यात्री प्लेटफाॅर्म नंबर 1 से 15 के लिए गेट नंबर 8 और 11 का इस्तेमाल करेंगे।

हरा रंग: प्लेटफाॅर्म 16 पर जाने के लिए गेट नंबर 10 का इस्तेमाल करेंगे।

अनारक्षित श्रेणी के यात्री:

पीला रंग:  सामान्य श्रेणी के यात्री प्लेटफाॅर्म नंबर 1 से 16 के लिए गेट नंबर 12 से प्रवेश करेंगे।

स्टेशन पर प्रवेश और निकास के रास्ते भी अलग रखे गए हैं। जिस गेट से यात्री स्टेशन में प्रवेश करेंगे, उसका इस्तेमाल बाहर निकलने के लिए नहीं कर सकेंगे। इसी तरह निकास द्वारों का उपयोग केवल स्टेशन से बाहर जाने के लिए होगा।

New delhi railway station 1

प्लेटफाॅर्म पर जाने से पहले होल्डिंग एरिया में करना होगा इंतजार

प्लेटफाॅर्म पर भीड़ बढ़ने से रोकने के लिए यात्रियों को होल्डिंग एरिया में रोका जा रहा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए पिछले वर्ष स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया था। इसी तरह आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के लिए भी अलग होल्डिंग एरिया तैयार किया गया है।

इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं उपलब्ध हैं:

  • सामान की जांच की व्यवस्था।
  • टिकट काउंटर।
  • ट्रेनों के समय की जानकारी।
  • अन्य जरूरी यात्री सुविधाएं।

यात्री अपनी ट्रेन के आने तक होल्डिंग एरिया में इंतजार करेंगे। ट्रेन के समय के अनुसार ही उन्हें प्लेटफाॅर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल पर भी बना होल्डिंग एरिया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अलावा आनंद विहार टर्मिनल पर भी नया स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया गया है। इसका उद्देश्य यात्रियों को प्लेटफाॅर्म पर जाने से पहले व्यवस्थित तरीके से रोकना और भीड़ को नियंत्रित करना है।

दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों के लिए विशेष रास्ते

यात्रियों को सही प्रवेश और निकास द्वार तक पहुंचाने के लिए स्टेशन परिसर, फुट ओवर ब्रिज और गेट पर बड़े दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए हैं।

व्हीलचेयर या विशेष सहायता की जरूरत वाले यात्रियों, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए नजदीकी द्वारों पर रैंप और विशेष सुलभ रास्ते बनाए गए हैं।

भीड़ कम करने के लिए मोबाइल टिकटिंग

अनारक्षित टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था भी शुरू की गई है। इसके तहत रेलकर्मी हैंड हेल्ड डिवाइस लेकर यात्रियों के पास पहुंच रहे हैं और मौके पर ही अनारक्षित टिकट जारी कर रहे हैं।

भगदड़ की घटना के बाद विशेष सतर्कता

फरवरी 2025 में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना के बाद से त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। दीपावली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए होल्डिंग एरिया, अलग प्रवेश-निकास द्वार और मोबाइल टिकटिंग जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सस्ता घर लेने का मौका, DDA की नई स्कीम में MIG फ्लैट्स पर 25% डिस्काउंट; रजिस्ट्रेशन शुरू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।