दिल्ली में सस्ता घर लेने का मौका, DDA की नई स्कीम में MIG फ्लैट्स पर 25% डिस्काउंट; रजिस्ट्रेशन शुरू
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मध्यम आय वर्ग के लिए "खुशहाल परिवार" योजना 2026 शुरू की है, जिसके तहत जहांगीरपुरी, नरेला और लोकनायकपुरम में 446 एमआईजी फ्लैट उपलब्ध हैं।

दिल्ली में सस्ता घर लेने का मौका। फोटो: सांकेतिक
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के लिए ''खुशहाल परिवार'' योजना 2026 शुरू की है।
इसके तहत जहांगीरपुरी, नरेला और लोकनायकपुरम में फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना के लिए पंजीकरण शुक्रवार से और बुकिंग 16 नवंबर से शुरू होगी। इच्छुक आवेदक डीडीए के आवास पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
नरेला में 25 प्रतिशत छूट पर मिलेंगे फ्लैट
डीडीए के सर्कुलर के अनुसार, नरेला के सेक्टर ए-1 से ए-4 के पॉकेट 1बी और 1सी में 296 फ्लैट उपलब्ध हैं। इन पर 25 प्रतिशत छूट के बाद कीमत करीब 67.04 लाख रुपये होगी। यह कीमत रखरखाव शुल्क और जीएसटी को छोड़कर है।
जहांगीरपुरी और लोकनायकपुरम में भी फ्लैट
जहांगीरपुरी में 17 फ्लैट और लोकनायकपुरम के पॉकेट ई में 133 फ्लैट देने की घोषणा की गई है। सर्कुलर में जहांगीरपुरी के फ्लैटों की कीमत करीब 43.37 लाख से 1.14 करोड़ रुपये तक और लोकनायकपुरम में करीब 1.14 से 1.20 करोड़ रुपये तक दी गई है।