30 अक्टूबर को ही दिल्ली में होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, पुलिस ने दे दी अनुमति
दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। आयोजकों द्वारा विस्तृत सुरक्षा योजनाएं प्रस्तुत करने के बाद यह निर्णय लिया गया।

दिल्ली के कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी।
HighLights
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को दिल्ली में।
दिल्ली पुलिस ने अब कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी।
आयोजकों की विस्तृत सुरक्षा योजनाओं के बाद मिली अनुमति।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से शंका के बादल छंट गए हैं। एक दिन पहले तक दिलजीत के कॉन्सर्ट को अनुमति देने से इनकार कर रही दिल्ली पुलिस ने 23 अक्टूबर को कॉन्सर्ट की अनुमति दे दी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया, 'गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए अनुमति पर दोबारा विचार किया गया है और अब इसे मंजूरी दे दी गई है।'
पुलिस अधिकारियों ने बताया, आयोजकों और अधिकारियों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिनमें आयोजकों ने सुरक्षा संबंधी चिंताओं को लेकर विस्तृत योजनाएं पेश कीं। इसके बाद अब इस कॉन्सर्ट को अनुमति दे दी गई है।
Permission for Singer Diljit Dosanjh's concert reconsidered and granted: Delhi Police officials to ANI They had multiple meetings, in which the organisers presented detailed plans regarding security concerns, following which permission has now been granted.
— ANI (@ANI) October 23, 2026
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ई-मेल
