CJP Protest Updates: यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया, गुरुग्राम पुलिस ने की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया ...और पढ़ें

यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया।
HighLights
यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली में हिरासत में लिया गया।
CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने की तैयारी।
सौरभ दास और अभिजीत दीपके पर दिल्ली पुलिस की नजर।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi Updates: राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आज शनिवार को प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया है।
वहीं, दिल्ली पुलिस की नजर अब सीजेपी नेता सौरभ दास और अभिजीत दीपके पर है। बताया जा रहा है कि सीजेपी के तीनों प्रमुख नेता दिल्ली पहुंचने वाले हैं।
अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस का कहना है कि तीनों को एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लिया जाएगा। किसी को भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में जगह-जगह पर नाकाबंदी कर रखी है।
गुरुग्राम से हिरासत में लिया ध्रुव राठी
यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, वह गुरुग्राम में एक फ्लैट में छिपा हुआ था। ध्रुव राठी के सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका थी। इसी के चलते उसे हिरासत में लिया गया है।
