विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के सदर बाजार से चांदनी चौक तक खरीदारों का सैलाब, बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं; खरीदारी के टूटे रिकॉर्ड

Published: Fri, 06 Nov 2026 11:30 PM (IST)

दिल्ली के बाजारों में धनतेरस पर खरीदारों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी। जिसके कारण सदर बाजार से चांदनी चौक तक ...और पढ़ें

दिल्ली में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़। फोटो-दैनिक जागरण

दिल्ली में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भीड़। फोटो-दैनिक जागरण

HighLights

  1. धनतेरस पर दिल्ली के बाजारों में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ी।

  2. सदर बाजार से चांदनी चौक तक पैर रखने की जगह नहीं।

  3. सोने, बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक सामानों की जमकर खरीदारी हुई।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रकाश पर्व दीपावाली से ठीक पहले धनतेरस पर दिल्ली के बाजारों में कुछ इस कदर खरीदार उतरे कि पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए। हाल यह था कि सदर बाजार से लेकर चांदनी चौक और खारी बावली से लेकर भागीरथ पैलेस तक बाजारों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी।

कनॉट प्लेस, खान मार्केट, करोलबाग, दरियागंज और दरीबा में भी खरीदारों की ऐसी मौजूदगी कि हर कोई बस भीड़ के साथ बढ़े जा रहा।

त्योहार के कारण खरीदारों की भीड़

बाजारों की इस भीड़ के बीच एक ओर जहां त्योहारी खरीदारी को लेकर जबरदस्त उल्लास, मोलभाव और सामान खरीदकर घर ले जाने की खुशी लोगों के चेहरों पर साफ चमक रही थी, वहीं दूसरी ओर भारी भीड़ के कारण भय भी बना हुआ था। स्थिति यह थी कि लोग एक-दूसरे से चिपककर चलने को मजबूर थे।

सुरक्षा में तैनात रहे पुलिसकर्मी

इस भयंकर भीड़ को देखकर कई लोगों के मन में यह आशंका भी थी कि यदि कहीं भगदड़ मच गई, तो हालात को संभालना मुश्किल हो जाएगा। वैसे, सदर बाजार, चांदनी चौक समेत अन्य बाजारों में अर्द्धसैनिक बल के साथ पुलिस कर्मी भी तैनात रहे।

बावजूद इसके, धनतेरस के इस महापर्व पर सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक सामानों और पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर दिल्लीवासियों का उत्साह और उमंग हर खतरे पर भारी पड़ता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में छठ पूजा के लिए DDA नहीं लेगा कोई शुल्क, रोशनी और सफाई को लेकर LG ने दिए निर्देश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।