विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस पर देशभर में 60 हजार करोड़ से अधिक का सराफा कारोबार, दिल्ली में 20 हजार करोड़ का अनुमान

Published: Fri, 06 Nov 2026 09:44 AM (IST)

प्रकाश के पर्व दीवाली की शुरुआत के साथ धनतेरस पर देशभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक है, सोने-चांदी की कीमतों ...और पढ़ें

धनतेरस पर झूमेगा देश का सराफा बाजार। AI जनरेटेड इमेज

धनतेरस पर झूमेगा देश का सराफा बाजार। AI जनरेटेड इमेज

HighLights

  1. देशभर में धनतेरस पर ₹60,000 करोड़ से अधिक का सराफा व्यापार।

  2. दिल्ली में अकेले ₹20,000 करोड़ के कारोबार का अनुमान।

  3. हल्के आभूषणों, चांदी के सिक्कों की मांग में भारी बढ़ोतरी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रकाश के पर्व दीपावली की शुरुआत के साथ ही धनतेरस के खास मौके पर देश भर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है।

सोने-चांदी के ऊंच स्तर से गिरावट लेने से खरीदारों में उत्साह देखा जा रहा है। कंफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार, इस साल धनतेरस पर देश भर में सराफा बाजार में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार होने का अनुमान है।

वहीं, अकेले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ज्वैलर्स ने करीब 20 हजार करोड़ रुपये के बड़े कारोबार का आकलन व्यक्त किया है।
आल इंडिया ज्वैलर्स एवं गोल्डस्मिथ फेडरेशन के मुताबिक, सोने चांदी के दाम में गिरावट के बावजूद अभी भी दाम अधिक है।
जिसे देखते हुए उपभोक्ताओं के खरीदारी के रुख में थोड़ा बदलाव देखा जा रहा है।

इस बार भारी-भरकम आभूषणों की तुलना में हल्के आभूषणों, चांदी के सिक्कों और पारंपरिक उपहारों की मांग में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विशेष कि इटली, जर्मनी, तुर्कीए और स्वदेशी डिजाइन का फ्यूजन खूब पसंद किया जा रहा है।

14 और 18 कैरेट के हल्के गहनों की भारी मांग

बढ़ते दामों के बीच मध्यम वर्ग ने 14 और 18 कैरेट के हल्के सोने के आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा, चांदी के सिक्के, बर्तन और सजावटी वस्तुओं की जमकर बिक्री हो रही है। धार्मिक दृष्टि से शुभ मानी जाने वाली मछली, कछुए और हाथी जैसी आकृतियों वाले चांदी व सोने के प्रतीकों की मांग अधिक है। कारोबारियों का कहना है कि लोग शगुन के तौर पर खरीदारी को तरजीह दे रहे हैं, जिससे बाजार में तरलता बनी हुई है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और बर्तनों के बाजार भी है गुलजार

सर्राफा बाजार के साथ-साथ इलेक्ट्रानिक्स, आटोमोबाइल, होम अप्लायंसेज और बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहक उमड़ रहे हैं।चांदनी चौक, सदर बाजार, करोल बाग और कनाट प्लेस जैसे प्रमुख व्यापारिक केंद्रों पर दिन भर खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

व्यापारी संगठनों का कहना है कि यह धनतेरस भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बेहद सकारात्मक संकेत लेकर आया है और आने वाले दिनों में दीपावली व्यापार के नए रिकॉर्ड कायम करेगी।

यह भी पढ़ें- दीवाली के दिन प्रदोष काल में करें लक्ष्मी बीसा यंत्र की पूजा, घर में आएगी सुख-समृद्धि और धन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।