आज से बदल जाएगा दिल्ली का मौसम, IMD का येलो अलर्ट जारी; भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन लू और उमस का प्रकोप जारी रहा, हालांकि शाम को धूल भरी आंधी चली पर ...और पढ़ें
-1782766650377_m.webp)
भीषण गर्मी के बीच बारिश के आसार। एआई जनरेटेड
HighLights
दिल्ली में लगातार दूसरे दिन लू और उमस का प्रकोप।
शाम को धूल भरी आंधी चली, पर गर्मी से राहत नहीं।
मंगलवार से मौसम बदलने, वर्षा का येलो अलर्ट जारी।
राज्य ब्यूरो, दिल्ली। मानसून के इंतजार में सोमवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी में लू चली। उमस ने भी हाल बेहाल किए रखा। दिन भर दिल्ली वासी पसीने से भीगते दिखे। हालांकि, शाम को धूल भरी आंधी चली और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन उससे गर्मी या उमस कम नहीं हुई।
मंगलवार से मौसम बदलने के आसार हैं। अगले तीन दिन तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
पांच डिग्री अधिक 42.2 दर्ज किया
सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकल गई थी जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी हाेती गई। इस दौरान उमस का स्तर भी काफी रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.2 डिग्री दर्ज किया गया। पालम में सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 42.4, लोधी रोड पर सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक 42.1 और रिज क्षेत्र में सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। उक्त सभी इलाके लू की चपेट में रहे।
आंधी की रफ्तार 52 किमी प्रति घंटे की रही
सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं हवा में नमी का स्तर 67 से 41 प्रतिशत रहा। फील लाइक टेम्परेचर यानी हीट इंडेक्स सोमवार को भी 50 डिग्री से ऊपर ही रहा। अपराहन साढ़े चार से शाम साढ़े छह बजे के बीच विभिन्न इलाकों में तेज धूल भरी आंधी भी चली। पालम में इस आंधी की रफ्तार सर्वाधिक 52 किमी प्रति घंटे की रही।
इस दौरान अलग अलग इलाकों में 3.0 से 9.0 डिग्री तक की गिरावट भी देखने को मिली। साथ ही धूल के चलते विभिन्न इलाकों का एक्यूआई भी कहीं 300 से ऊपर बहुत खराब और कहीं 400 से ऊपर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की एंट्री
मौसम विभाग के मुताबिक यूं तो पांच जुलाई तक हर रोज ही बादल छाए रहने और तेज धूल भरी आंधी चलने के साथ वर्षा भी होने का पूर्वानुमान है। लेकिन अगले तीन दिन मंगलवार से बृहस्पतिवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। बुधवार से तापमान में गिरावट के भी आसार हैं।
